लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biparjoy: अपने साथ 5 लाख टन नमक बहा ले गया चक्रवात बिपरजॉय, कीमतें बढ़ने की आशंका भी हुई तेज

By आजाद खान | Updated: June 17, 2023 16:34 IST

बता दें कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण सीमेंट, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, पोर्ट्स, साल्ट मैन्यूफैक्चरिंग समेत छोटे-बड़े उद्योगों पर बुरा असर पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात बिपरजॉय गुजरात में तबाही मचाकर अब कमजोर हो रहा है। ऐसे में खबर यह है कि इसने अपने साथ 5 लाख टन का नमक बहा ले गया है।इस कारण नमक के कीमतों में इजाफा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्ली: चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy Cyclone) ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है जिससे कारोबार पर भी भारी असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, राज्य के नमक और सीमेंट कारोबार में भारी नुकसान होता दिख रहा है। शुरुआती रिपोर्ट की अगर माने तो चक्रवात बिपरजॉय के कारण करीब पांच हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। 

यही नहीं खबरें यह भी है कि इस चक्रवात ने 50 हजार टन के नमक को अपने साथ बहा ले गया है। इस कारण नमक के कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। यही नहीं चक्रवात बिपरजॉय के कारण पोर्ट बंद है और यातायात भी ठप है जिससे सीमेंट के कारोबार पर भी भारी असर पड़ा है। 

 चक्रवात के साथ बह गया 50 हजार टन का नमक

 बता दें कि गुजरात का कच्छ इलाका नमक उत्पादन के लिए जाना जाता है और यहां पर हर रोज दो लाख टन के नमक का उत्पादन होता है। ऐसे में चक्रवात के कारण करीब पांच लाख टन का नमक बह गया जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इंडस्ट्रियल साल्ट की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलूभाई जडेजा ने बताया कि इस तूफान के कारण करीब 500 नमक उद्योगों को भारी नुकसान हुआ है। यही नहीं पोर्ट के बंद होने और यातायात के ठप पड़ने और बिजली के खंबों के गिरने से सीमेंट वाले कारोबार पर भी खूब असर पड़ा है। गुजरात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ( GCCI) के मुताबिक, इस चक्रवात के कारण पांच हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। 

चक्रवात बिपरजॉय के कारण कारोबार पर भी पड़ा है असर

जानकारी के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है। इससे सीमेंट, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, पोर्ट्स, साल्ट मैन्यूफैक्चरिंग समेत छोटे-बड़े उद्योगों पर बुरा असर पड़ा है। जानकारों का कहना है कि यहां पर कारोबार को फिर से चालु करने में समय लग सकता है।  

टॅग्स :चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’गुजरातनमक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित