लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ओएलएक्स, क्विकर को वेब पोर्टल पर रिलायंस में भर्ती का फर्जी विज्ञापन देने से रोका

By भाषा | Updated: May 29, 2020 21:48 IST

आरआईएल ने याचिका में कहा कि उसके पास जियो और रिलायंस का ट्रेडमार्क और मालिकाना हक है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय ने आरआईएल द्वारा दाखिल दो याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया।न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने दो अलग अंतरिम आदेश में कहा कि ऐसे विज्ञापन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओएलएक्स इंडिया और क्विकर इंडिया को अपने वेब पोर्टल पर ‘जियो जॉब्स’ और ‘रिलायंस ट्रेंड्स जॉब्स’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की प्रतिष्ठा और साख को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के लिए भर्ती के ‘फर्जी और भ्रामक’ विज्ञापन पोस्ट करने से रोक दिया है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने दो अलग अंतरिम आदेश में कहा कि पहली नजर में आरआईएल और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के पक्ष में मामला बनता है और ऐसी स्थिति में उनको नुकसान पहुंचाने वाले विज्ञापन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने आरआईएल द्वारा दाखिल दो याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया।

आरआईएल ने याचिका में कहा कि उसके पास जियो और रिलायंस का ट्रेडमार्क और मालिकाना हक है। ओएलक्स इंडिया बीवी और ओएलएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा क्विकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस नाम का इस्तेमाल करने से उनकी प्रतिष्ठा और साख को गहरा नुकसान पहुंचा है। दोनों वेब पोर्टल वर्गीकृत विज्ञापनों का प्रकाशन करते हैं।

इस पर समान बेचने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाते हैं । याचिकाओं में कहा गया है कि प्रतिवादी की वेबसाइटों पर फर्जी और भ्रामक विज्ञापनों को प्रकाशित किया गया । इसमें ‘जियो जॉब्स’, ‘रिलायंस ट्रेंड्स जॉब्स’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर जियो और रिलायंस के ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया गया । ओएलएक्स के वकील ने उच्च न्यायालय से कहा कि उन्होंने पोर्टल के कुछ यूआरएल हटा दिए हैं और कुछ तकनीकी कारण से एक यूआरएल को हटाया नहीं जा सका।

इसके लिए काम किया जा रहा है। क्विकर इंडिया के वकील ने कहा कि उसके पोर्टल पर अपने आप विज्ञापनों की सूची प्रकाशित होती है । चूंकि वेब पोर्टल पर बड़ी संख्या में लोग विज्ञापन देते हैं इसलिए पोर्टल के पास इसकी सत्यता को परखने का तंत्र नहीं है। उच्च न्यायालय ने ओएलएक्स इंडिया और क्विकर इंडिया को समन जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर के लिए सूचीबद्ध की।  

टॅग्स :रिलायंसधार्मिक खबरेंकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम