लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन का धंधा पड़ा मंदा, मोबाइल फोन समेत 1050 वस्तुओं के लिए भारत कर रहा दुनियाभर से अपूर्तिकर्ताओं की तलाश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 1, 2020 10:09 IST

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अगले हफ्ते इस बारे में विस्तृत विचार-विमर्श कर सकते हैं और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के उपायों की तलाश कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 1050 वस्तुओं की तलाश दुनियाभर के बाजार से शुरू कर दी है, जोकि वह चीन से आयात करता है।चीन से आयात की जाने वाली वस्तुओं की फेहरिस्त में स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग मशीन, डायोड और सेमीकंडक्टर डिवाइस, ऑटो पार्ट्स और कई स्टील और एल्यूमीनियम आइटम और मोबाइल फोन भी शामिल हैं। 

भारत चीन से भारी संख्या में वस्तुएं आयात करता है। इनमें टेक्सटाइल फैब्रिक, रेफ्रीजिरेटर और सूटकेस से लेकर एंटीबायोटिक्स जैसे कि एमोक्सिसिलिन, एरिथ्रोमाइसिन और मेट्रोनिडाजोल, विटामिन और कीटनाशक शामिल हैं। भारत का 50 फीसदी से भी ज्यादा आयात अकेले चीन से होता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन को चपत लग रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भारत ने 1050 वस्तुओं की तलाश दुनियाभर के बाजार से शुरू कर दी है, जोकि वह चीन से आयात करता है। चीन से आयात की जाने वाली वस्तुओं की फेहरिस्त में स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग मशीन, डायोड और सेमीकंडक्टर डिवाइस, ऑटो पार्ट्स और कई स्टील और एल्यूमीनियम आइटम और मोबाइल फोन भी शामिल हैं। 

इस बारे में वाणिज्य विभाग पहले से ही विस्तृत परामर्श का कम से कम एक दौर पूरा कर चुका है, जिसने दुनियाभर में  संभावित आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने के लिए तैयारी कर ली है। 

भारत स्विटरलैंड और इटली से एंटीबायोटिक्स की आपूर्ति कर सकता है क्योंकि वे चीन के साथ शीर्ष निर्यातक देशों में शामिल हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अगले हफ्ते इस बारे में विस्तृत विचार-विमर्श कर सकते हैं और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के उपायों की तलाश कर सकते हैं।

चीन की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस दंश

बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के चलते चीन की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में चीन में विनिर्माण गतिविधियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गयीं। 

ताजा मासिक सर्वे के अनुसार, चीन का खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) फरवरी में गिर कर 35.7 पर आ गया। इस सूचकांक का 50 से नीचे रहना यह बताता है कि कारखाना उत्पादन घट रहा है। यदि सूचकांक 50 से ऊपर हो तो उसे उत्पादन में वृद्धि का संकेत माना जाता है। गैर-विनिर्माण गतिविधियों का सूचकांक फरवरी में 29.6 पर आ गया। यह जनवरी में 54.1 पर रहा था। 

चीन का विनिर्माण पीएमआई जनवरी में भी 50 से नीचे था। चीन ने 2005 से इन आंकड़ों को जमा करना शुरू किया है। उसके बाद इसका यह सबसे खराब स्तर है। इससे पहले ब्लूमबर्ग के एक सर्वेक्षण में विनिर्माण पीएमआई के फरवरी में हल्की गिरावट के साथ 45 रहने का अनुमान जताया गया था लेकिन ताजा आंकड़ा उससे बहुत नीचे है। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीनपीयूष गोयलमोदी सरकारबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम