लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 और लॉकडाउन में सोने को झटका, मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन

By भाषा | Updated: July 30, 2020 13:37 IST

डब्ल्यूजीसी की ‘दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट’ में कहा गया है कि मूल्य के हिसाब से दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 57 प्रतिशत घटकर 26,600 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 62,420 करोड़ रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है। कुल मिलाकर पहली छमाही में देश में सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 165.6 टन रही है।दूसरी तिमाही में जहां सोने के दाम ऊंचाई पर थे, वहीं इस दौरान देश में महामारी की वजह से लॉकडाउन भी था।

मुंबईः भारत में अप्रैल-जून की तिमाही में सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है। इससे पिछले साल यानी 2019 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 213.2 टन रही थी। डब्ल्यूजीसी की ‘दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट’ में कहा गया है कि मूल्य के हिसाब से दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 57 प्रतिशत घटकर 26,600 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 62,420 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में आभूषणों की मांग 74 प्रतिशत घटकर 168.6 टन से 44 टन पर आ गई। मूल्य के हिसाब से आभूषणों की मांग 63 प्रतिशत घटकर 18,350 करोड़ रुपये रह गई, जो 2019 की समान अवधि में 49,380 करोड़ रुपये थी। इसी तरह निवेश के लिए सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 19.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 44.5 टन थी।

मूल्य के हिसाब से सोने की निवेश मांग 37 प्रतिशत घटकर 8,250 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 13,040 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में देश में सोने की रीसाइक्लिंग (पुन:चक्रीकरण) भी 64 प्रतिशत घटकर 13.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 37.9 टन थी।

इसी तरह दूसरी तिमाही में देश में सोने का आयात 95 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 11.6 टन रह गया, जो 2019 की समान अवधि में 247.4 टन रहा था। डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही में जहां सोने के दाम ऊंचाई पर थे, वहीं इस दौरान देश में महामारी की वजह से लॉकडाउन भी था।

इन कारणों से देश में सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई।’’ उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पहली छमाही में देश में सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 165.6 टन रही है। यह वैश्विक रुख के अनुरूप है। हालांकि, इस दौरान गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी में मामूली इजाफा हुआ। 

टॅग्स :सोने का भावमुंबईइकॉनोमीकेरलनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?