लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन जारी रहने से कारोबारी गतिविधियों में आई और कमी, बेहतरी के लिये टीकाकरण जरूरी: नोमुरा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई कई राज्यों में लॉकडाउन जारी रहने से व्यावसायिक गतिविधियों में और गिरावट आई है। आर्थिक गतिविधियां अब पिछले साल जून के स्तर पर पहुंच गई है। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने सोमवार को यह कहा।

आर्थिक गतिविधियों का आकलन करने के लिये नोमुरा ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एक प्रापरिएटरी इंडेक्स की शुरुआत की थी। इसके मुताबिक मई में व्यावसायिक गतिविधियों पर सबसे ज्यादा असर होगा उसके बाद जून में इसमें धीरे धीरे सुधार की शुरुआत होगी।

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन जून में भी जा सकता है लेकिन वायरस के मामले घटने पर कुछ राज्य प्रतिबंधों को हटा सकते हैं, इससे माह दर माह आधार पर जून में गतिविधियां बेहतर हो सकती हैं।’’

नोमुरा के मुताबिक कारोबार शुरुआत सूचकांक 23 मई को समाप्त सप्ताह में गिरकर 60 पर आ गया जबकि इससे पिछले सप्ताह में यह 63 अंक पर था। सूचकांक का नया स्तर जून 2020 में अंतिम बार देखा गया था।

नोमुरा की इस रिपोर्ट के मुताबिक आवागमन और बिना आवागमन वाले दोनों तरह के क्षेत्रों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसमें कहा गया है कि गूगल का वर्कप्लेस और खुदरा तथा मनोविनोद आवागमन सूचकांक 5 से 6 प्रतिशत अंक गिरा है। वहीं एप्पल का ड्राइविंग इंडेक्स तलहटी पर पहुंचने के बाद 3.4 प्रतिशत अंक बढ़ा है।

इसमें कहा गया है कि बिजली की मांग लगातार गिरती हुई पांच प्रतिशत कम हुई है। श्रमिक की भागीदारी दर भी पिछले सप्ताह के 40.5 प्रतिशत से और कम होकर 39.4 प्रतिशत रह गई। बेरोजगारी दर भी इस अवधि में 14.4 प्रतिशत से बढ़कर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह एक साल के शीर्ष स्तर के करीब है।

नोमुरा ने कहा है कि आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियों में लगातार बेहतरी के लिये टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत है जो कि जून के बाद ही होने की उम्मीद लगती है।

इस बीच, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने कहा है कि उन्हें कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था में ‘‘बेहतरी का पहला संकेत’’ दिखाई दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम