लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार के लिए सोमवार रहा बुरा, लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में गिरावट, 333 अंकों की टूट के साथ हुआ बंद

By भाषा | Updated: September 3, 2018 17:17 IST

सोमवार को अंत में सेंसेक्स 332.55 अंक या 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 38,312.52 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 251.56 अंक टूटा था। 

Open in App

मुंबई, तीन सितंबर: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को अपनी शुरुआती बढ़त को गंवा कर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 333 अंक टूट गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जबकि सेंसेक्स में गिरावट आई। एफएमसीजी, रीयल्टी, बिजली और बैंक शेयरों में बिकवाली तथा रुपये के एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। 

इसके अलावा कमजोर वैश्विक संकेतों से भी बाजार प्रभावित हुआ। 

सोमवार को कारोबार के दौरान रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 71.10 प्रति डॉलर पर आ गया। इससे वृहद आर्थिक मोर्चे पर चिंता बढ़ी है। 

इसके अलावा अगस्त में लगातार दूसरे महीने देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एलएंडटी और टाटा मोटर्स के शेयरों में 4.58 प्रतिशत तक की गिरावट आई। 

बैंकों...एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, यस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 2.69 प्रतिशत टूटे। 

शुरुआत में मिली उछाल 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289 अंक की छलांग के साथ 38,934.35 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था। लेकिन कारोबार के दूसरे पहर में चले बिकवाली के सिलसिले से सेंसेक्स नीचे आया। एक समय यह 38,270.01 अंक के निचले स्तर तक आ गया। अगस्त महीने में विनिर्माण पीएमआई में सुस्ती की वजह से बाजार नीचे आया। 

अंत में सेंसेक्स 332.55 अंक या 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 38,312.52 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 251.56 अंक टूटा था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.15 अंक या 0.84 प्रतिशत के नुकसान से 11,582.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,567.40 से 11,751.80 अंक के दायरे में रहा। दो अगस्त से सेंसेक्स और निफ्टी में यह सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 356.46 अंक और निफ्टी 101.50 अंक टूटा था। 

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 212.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 171.92 करोड़ रुपये की लिवाली की। 

टॅग्स :सेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती