लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने फेसबुक-जियो सौदे को मंजूरी दी, जानिए इसके बारे में

By भाषा | Updated: June 24, 2020 19:40 IST

फेसबुक ने अप्रैल में 5.7 अरब डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) में जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने निवेश के लिये अलग इकाई जादू होल्डिंग्स एलएलसी का गठन किया है। यह देश में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे बड़ा एकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘उसने जादू होल्डिंग्स एलएलसी द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’ जियो प्लेटफार्म्स का गठन पिछले साल अक्टूबर में किया गया था। इसमें रिलायंस की डिजिटल क्षेत्र में सभी पहल को शामिल किया गया है।

नई दिल्लीः भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने फेसबुक को दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।

फेसबुक ने अप्रैल में 5.7 अरब डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) में जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने निवेश के लिये अलग इकाई जादू होल्डिंग्स एलएलसी का गठन किया है। यह देश में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे बड़ा एकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है।

सीसीआई ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘उसने जादू होल्डिंग्स एलएलसी द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’ जियो प्लेटफार्म्स का गठन पिछले साल अक्टूबर में किया गया था। इसमें रिलायंस की डिजिटल क्षेत्र में सभी पहल को शामिल किया गया है।

इस सौदे से एशिया के सबसे धनाढ्य व्यक्ति मुकेश अंबानी का ई-वाणिज्य उद्यम जियो मार्ट और फेसबुक का व्हाट्स एप मंच ग्राहकों को पड़ोस की किराना दुकानों से जोड़ेगा। व्हाट्सएप के भारत में 40 करोड़ उपयोगकर्ता हैं जबकि जियो के ग्राहकों की संख्या 38.8 करोड़ है।

वहीं फेसबुक के भारत में 25 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। एक सीमा से अधिक के सौदे के लिये प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी की जरूरत होती है। आयोग का काम अनुचित व्यापार गतिविधियों पर अंकुश लगाना और निïष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को ब़ढ़ावा देना है। 

टॅग्स :रिलायंस जियोफेसबुकमुकेश अंबानीमार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम