लाइव न्यूज़ :

Company Acquisition: कनाडा और जापान की कंपनी पर भारतीय का कब्जा!, वेदांता लिमिटेड और विप्रो हाइड्रोलिक्स ने हिस्सेदारी पर किया समझौता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 15:18 IST

Company Acquisition: अधिग्रहण के साथ ही एवनस्ट्रेट में वेदांता की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 98.2 प्रतिशत हो गई है। यह लेनदेन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही तक पूरा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देवेदांता ने 2017 में जापानी कंपनी में 15.8 करोड़ डॉलर में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदी थी।  परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने हालांकि नियोजित सौदे से संबंधित कोई वित्तीय विवरण की जानकारी नहीं दी।

Company Acquisition: खनन क्षेत्र के दिग्गज अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड ने जापानी ग्लास सबस्ट्रेट विनिर्माता कंपनी एवनस्ट्रेट इंक में अतिरिक्त 46.57 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस अधिग्रहण के साथ ही एवनस्ट्रेट में वेदांता की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 98.2 प्रतिशत हो गई है। यह लेनदेन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही तक पूरा होने की संभावना है।

कंपनी ने कहा, ‘‘वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी केयर्न इंडिया होल्डिंग्स लिमिटेड (सीआईएचएल) के जरिये होया कॉरपोरेशन (जापान) से एवनस्ट्रेट इंक (एएसआई) में 46.57 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है।’’ वेदांता ने 2017 में जापानी कंपनी में 15.8 करोड़ डॉलर में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदी थी। 

विप्रो हाइड्रोलिक्स कनाडा की मेलहॉट इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करेगी

घरेलू कंपनी विप्रो हाइड्रोलिक्स ने कनाडा स्थित मेलहॉट इंडस्ट्रीज की परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विप्रो हाइड्रोलिक्स, विप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग का हाइड्रोलिक्स कारोबार है। विप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘ विप्रो हाइड्रोलिक्स ने मेलहॉट इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण के लिए एक निर्णायक समझौता किया है... यह नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।’’

कंपनी ने हालांकि नियोजित सौदे से संबंधित कोई वित्तीय विवरण की जानकारी नहीं दी। विप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग (डब्ल्यूआईएन) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं विप्रो एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक प्रतीक कुमार ने कहा, ‘‘ यह अधिग्रहण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो नई प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करके तथा हमारी वैश्विक पहुंच का विस्तार करके हमारी बाजार स्थिति को और मजबूत करेगा।

यह रणनीतिक कदम हमारी क्षमताओं का पूरक होगा और उत्तरी अमेरिकी बाजार में हमारी नेतृत्व स्थिति को मजबूत करेगा।’’ विप्रो हाइड्रोलिक्स के अध्यक्ष सीताराम गणेशन ने कहा, ‘‘ इस अधिग्रहण के साथ हम कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेंगे...।’’

टॅग्स :जापानकनाडाVedanta Group
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?