लाइव न्यूज़ :

डीजल कीमतों में बढ़ोतरी से कोल इंडिया को पहली तिमाही में 700 करोड़ रुपये की चपत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:11 IST

Open in App

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोल इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि डीजल की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने हाल ही में कंपनी की आय-व्यय संबंधी कंफ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘समीक्षाधीन तिमाही में हमें लगभग 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ क्योंकि इस दौरान डीजल की कीमतों में लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह 66-67 रुपये के दायरे में था और अब 89 रुपये के आसपास है। यह बढ़ी वृद्धि है।’’कोल इंडिया अपनी डीजल से चलने वाली भारी मशीनरी को एलएनजी से चलने वाले उपकरणों से बदलने और कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने के लिए अगले पांच वर्षों के दौरान अपने बेड़े में 1,500 इलेक्ट्रिक वाहनों को जोड़ने की योजना बना रहा है।अग्रवाल ने यह भी कहा है कि कोल इंडिया की लागत बढ़ गई है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि खनन क्षेत्र को कोयले की कीमत में वृद्धि नहीं करनी चाहिए। कोल इंडिया अगले पांच साल के दौरान ढाई लाख टन के करीब कार्बन उन्मूलन के लिये प्रयास कर रही है। उसने सीएनबी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू करने से पहले गेल इंडिया के साथ कुछ खनन क्षेत्रों में शुरुआती परियोजना लगाने की भी पहल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

कारोबारत्योहारों पर तोहफा?, अनुषंगी कंपनियों के 2.1 लाख और एससीसीएल के 38000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

कारोबारकोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

भारतAssam: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू में एक की लाश बरामद; अन्य की तलाश जारी

कारोबारCoal India Workers Union: केंद्र सरकार को राहत!, कोल इंडिया के श्रमिक संघों ने हड़ताल पर जाने का फैसला टाला, जानें क्या है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम