लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया के सीएमडी ने बढ़ती लागत की वजह से दाम बढ़ाने का संकेत दिया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:47 IST

Open in App

कोल इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि कोल इंडिया की लागत बढ़ गई है इस स्थिति में ऐसा कोई कारण नहीं दिख रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी कोयले की कीमत न बढ़ाए। उन्होंने कोयले की कीमत के संबंध में कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) सभी हितधारकों के साथ चर्चा कर रही है और सामान्य तौर पर हर कोई इसे लेकर सहमत है। सीएमडी ने कहा, "कीमत की बात करें तो... क्योंकि हमारी लागत हर जगह बढ़ गई है, इसलिए कोई कारण नहीं है कि सीआईएल कीमत न बढ़ाए।" उन्होंने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के वित्तीय परिणाम पर चर्चा के दौरान यह कहा। अग्रवाल ने कहा, "नीलामी के आधार मूल्य की बात करें तो अब ज्यादातर मामलों में इसे बहाल कर दिया गया है, और हम सीधे शुरुआत में ही कुछ प्रीमियम प्रदान कर रहे हैं। हम केवल सर्वश्रेष्ठ मूल्य पर कुछ प्रीमियम जोड़ रहे हैं और किसी भी तिमाही से इसके उलट स्थिति सामने नहीं आयी है, ऐसी जो भी स्थिति है, हम उससे निपट रहे हैं।"उन्होंने साथ ही कहा कि कोविड-19 संबंधी सभी बाधाओं के बावजूद कंपनी की आपूर्ति और उत्पादन दोनों ठीक ठाक रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

कारोबारत्योहारों पर तोहफा?, अनुषंगी कंपनियों के 2.1 लाख और एससीसीएल के 38000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

कारोबारकोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

भारतAssam: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू में एक की लाश बरामद; अन्य की तलाश जारी

कारोबारCoal India Workers Union: केंद्र सरकार को राहत!, कोल इंडिया के श्रमिक संघों ने हड़ताल पर जाने का फैसला टाला, जानें क्या है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम