लाइव न्यूज़ :

चीन की सरकारी कंपनी ने बाइटडांस, वीबो चैट में निवेश किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 11:51 IST

Open in App

बीजिंग, 19 अगस्त (एपी) चीन की सरकार ने देश की दो प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों - वीडियो ऐप टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली बाइटडांस और चैट ऐप वीबो में निवेश किया है। माना जा रहा है कि चीन में तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर प्रभाव बढ़ाने के इरादे से यह निवेश किया गया है। सार्वजनिक सरकारी रिकॉर्ड और कॉरपोरेट सूचना मंच किचाचा के अनुसार अप्रैल में बाइटडांस ने अपनी चीनी सहायक कंपनी बीजिंग बाइटडांस टेक्नोलॉजी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की फर्म वांगटौझोंगवेन (बीजिंग) टेक्नोलॉजी को बेच दी। वांगटौझोंगवेन का स्वामित्व चीन की तीन सरकारी संस्थाओं के पास है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी वेबसाइट ‘द इंफॉर्मेशन’ ने पहले बताया था कि सौदे के हिस्से के रूप में बाइटडांस ने एक चीनी सरकारी अधिकारी को बोर्ड में जगह भी दी है। बाइटडांस के प्रवक्ता ने निवेश और बोर्ड में जगह देने के बारे में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। इस बीच वीबो, जो नैस्डैक पर सूचीबद्ध है, ने अमेरिकी शेयर बाजार को बताया कि वांगटोटौंगडा (बीजिंग) टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड नाम की एक इकाई ने लगभग 1.07 करोड़ युवान का निवेश किया। यह कंपनी वांगटौझोंगवेन (बीजिंग) टेक्नोलॉजी से जुड़ी है। इस सौदे के तहत वीबो की चीनी सहायक कंपनी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

ज़रा हटकेViral Video: रोबोट है या लड़की? पहचानों तो जानें, चीन का ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, देखिए

भारतराज्यवर्धन राठौर ने सोनिया और राहुल पर लगाया चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से गुप्त समझौते का आरोप, कांग्रेस ने कहा, 'आप देशद्रोहियों के साथ हैं'

विश्वचीन: बीजिंग की भयानक बाढ़ में 21 लोगों की मौत, 26 लापता, 140 वर्षों में दर्ज हुई सबसे अधिक वर्षा

विश्वचीन ने अमेरिका के लिए खड़ी की मुसीबत, बीजिंग में चीनी हैंकरों ने अमेरिकी राजदूत के ईमेल अकाउंट में लगाई सेंध

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू