लाइव न्यूज़ :

चीन का बीआरआई परियोजनाओं में निवेश 54 प्रतिशत घटाः रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:29 IST

Open in App

के जे एम वर्मा

बीजिंग, 13 दिसंबर महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में चीन का निवेश वर्ष 2019 के बाद से करीब 54 प्रतिशत तक घट चुका है और अब चीन सरकार अफ्रीकी देशों में पैसे लगाने से भी परहेज कर रही है।

चीन के एक शोध संस्थान ग्रीन बीआरआई का मानना है कि वर्ष 2020 में चीन का बीआरआई परियोजनाओं में किया जाने वाला निवेश वर्ष 2013 में इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से सबसे कम रहा है।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, बीआरआई के तहत 138 देशों में किया गया निवेश वर्ष 2020 में घटकर 47 अरब डॉलर पर आ गया।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्ता की बागडोर संभालने के साथ ही अरबों डॉलर की इस योजना की शुरुआत की थी। बीआरआई के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी देशों, अफ्रीका और यूरोप को सड़क एवं समुद्री मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

वॉशिंगटन स्थित नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में शोध सहायक पॉल नेंतुल्या कहते हैं कि अफ्रीकी देशों में चीन की निवेश प्रतिबद्धताओं में कमी आनी लाजिमी है। नेंतुल्या ने कहा, ‘‘चीन लगातार यह संकेत देता रहा है कि वह निजी क्षेत्र से निजी क्षेत्र को वित्तपोषण का ही मॉडल अपनाना चाहता है।’’

इसके अलावा अफ्रीकी देशों में चीन-समर्थित ढांचागत परियोजनाओं को लेकर वहां के नागरिक समूह, श्रमिक संगठन और पर्यावरण कार्यकर्ता कई तरह की आपत्तियां भी जता रहे हैं। इससे भी चीन पर दबाव बढ़ा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन ने बीआरआई परियोजनाओं के तहत वर्ष 2020 तक 139.8 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसमें चीन और पाकिस्तान की भागीदारी वाला आर्थिक गलियारा सीपीईसी भी है जिस पर चीन अब तक 25 अरब डॉलर निवेश कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम