लाइव न्यूज़ :

चीन ने छह भारतीय कंपनियों से ‘फ्रोजन सीफूड’ के आयात को निलंबित किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:59 IST

Open in App

के जे एम वर्मा

बीजिंग, 10 जून चीन ने छह भारतीय समुद्री उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनियों की पैकिंग में कोरोना विषाणु के निशान पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को उनसे शीतित समुद्री उत्पादों का आयात एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया।

चीन पिछले साल की शुरुआत से दुनिया भर से आयातित शीतित खाद्य उत्पादों की जांच कर रहा है। वह पैकेज में विषाणु के निशान पाए जाने के बाद समय-समय पर कंपनियों से आयात निलंबित करता रहा है।

चीन के सीमा शुल्क प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि छह कंपनियों के समुद्री उत्पादों के पैकेज पर विषाणु के निशान पाए गए इसलिये इनका आयात एक सप्ताह के लिए निलंबित होगा।

चीन ने दिसंबर 2019 में पहली बार उसके वुहान में सामने आए कोरोना विषाणु के प्रसार को कड़े उपायों के साथ काफी हद तक नियंत्रित कर लिया। हालांकि, अब भी देश में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आते रहते हैं जिनके लिए चीन सरकार ज्यादातर विदेशों से आने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराती है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के छह मामले सामने आने की बात कही। ये मामले उसके दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत में सामने आये जबकि बुधवार को 15 मामले विदेशों से आने की जानकारी दी गई।

बहरहाल कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। कुछ वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ इस बात को कह रहे हैं कि इस खतरनाक वायरस के प्रयोगशाला से ही लीक होने की संभावना बरकरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट