लाइव न्यूज़ :

दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा, हवाई किराया 20000 के पार, छठ और दीपावली को लेकर मारामारी, यहां देखें फेयर लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2022 16:24 IST

पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर सभी विमानें भरी हुई आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहार पर अपने घर आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 22 अक्तूबर को विमान का किराया सबसे अधिक है। दिल्ली से पटना आने का हवाई किराया 14 हजार और मुंबई का 20 हजार को पार कर गया है।

पटनाः दीपावली और छठ के मौके पर बडे़ पैमाने पर परदेशी अपने घर बिहार लौटने लगे हैं। ऐसे में परदेशियों के आने से सभी ट्रेनों और बसों में खचाखच भीड़ देखी जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों मसलन दिल्ली और मुंबई से आनेवाली ट्रेनों में ’नो रूम’ का बोर्ड चस्पा हो गया है। ऐसे में लोग हवाई जहाज का सहारा लेने लगे हैं।

पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर सभी विमानें भरी हुई आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा हो गया है। ट्रेनों में ’नो रूम’ और विमानों का किराया आसमान छूने के कारण यात्रियों को त्योहार पर अपने घर आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि 22 अक्तूबर को विमान का किराया सबसे अधिक है। दिल्ली से पटना आने का हवाई किराया 14 हजार और मुंबई का 20 हजार को पार कर गया है। जबकि इस तारीख को दिल्ली से शारजाह जाने का हवाई किराया 10,962, बैंकॉक जाने का 10,438 और सिंगापुर जाने का किराया 12,717 रुपये है।

केवल दिल्ली और मु़ंबई ही नहीं बल्कि हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई रुट में भी तेज वृद्धि दिखाई दे रही है। बैंकाक से अधिक तो कोलकाता का भी किराया हो गया है। ऐसा नहीं कि केवल 22 अक्तूबर को यह किराया वृद्धि दिखाई दे रही है, बल्कि 19 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक लगातार पांच दिनों तक यह अपने सामान्य किराया से तीन से चार गुना तक बढ़ा है।

जानकारों के अनुसार दिल्ली पटना रूट पर जहां सामान्य दिनों में किराया 5000 रुपये के आस पास रहता है, वहीं 22 अक्टूबर के लिए यह किराया 14,000 तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मुंबई से पटना के लिए आमतौर पर विमान का किराया 7,500 के आस पास होता है।

लेकिन दिवाली और छठ के दौरान इन्हीं विमानों के टिकट के लिए 20,000 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्तूबर को मुंबई से पटना आने का विमान किराया 20,607 रूपये है। जबकि बेंगलुरु से पटना आने का किराया 18,603 रुपये है।

उसी तरह से हैदराबाद से पटना 14,500 रुपये, दिल्ली से पटना 14,460, चेन्नई से पटना 14,433 और कोलकाता से पटना का किराया 10,544 रुपये है। वहीं, 22 अक्तूबर को ही दिल्ली से सिंगापुर जाने का विमान किराया 12,717 रुपये है। उसी तरह से शारजाह के लिए 10,962 और बैंकॉक के लिए 10,438 रुपये ही देने पड़ेंगे। लेकिन छठ महापर्व लो लेकर अपने घर आने इच्छा के कारण लोग ज्यादा किराया देने को बाध्य हो रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनाछठ पूजादिवालीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है