लाइव न्यूज़ :

केमप्लास्ट सनमार की शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:19 IST

Open in App

स्पेशियल्टी रसायन कंपनी केमप्लास्ट सनमार के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर तीन प्रतिशत के नुकसान के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य पर 2.95 प्रतिशत के नुकसान के साथ 525 रुपये पर खुला। सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर 550 रुपये के उच्चस्तर तक गया। यह 510 रुपये के निचले स्तर तक भी आया। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य पर 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 550 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। सुबह के कारोबार में यह 510 रुपये के निचले स्तर तक आया। यह 550 रुपये के उच्चस्तर तक भी गया। इसी महीने केमप्लास्ट सनमार के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 3,99,52,829 शेयरों की पेशकश पर 8,66,38,140 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। कंपनी के 3,850 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए। इसके अलावा 2,550 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसेंसेक्स 82,637 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 25,257 पर नए शिखर पर पहुंचा

भारतCBI ने फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख और NSE के पूर्व सीईओ के खिलाफ दर्ज किया नया केस

कारोबारमुनाफावसूली से बाजार रिकार्ड स्तर से नीचे आया; आईटी, धातु शेयरों में गिरावट

कारोबारबाजार के लिये शुक्रवार रहा शानदार; सेंसेक्स 56,000 अंक के पार पहुंचा, रुपया 53 पैसे उछला

कारोबारएनएसई ने निवेशकों से कहा, केवल पंजीकृत शेयर दलालों से ही सौदे करें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी