लाइव न्यूज़ :

केमप्लास्ट सनमार की शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:54 IST

Open in App

स्पेशियल्टी रसायन कंपनी केमप्लास्ट सनमार की मंगलवार को शेयर बाजारों में शुरुआत कमजोर रही। कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के पहले दिन 541 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एक प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य पर 2.95 प्रतिशत के नुकसान के साथ 525 रुपये पर खुला। सुबह के कारोबार में यह 550 रुपये के उच्चस्तर और 510.3 रुपये के निचले स्तर तक भी आया। अंत में 1.12 प्रतिशत के नुकसान के साथ 534.9 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 550 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 510 रुपये के निचले स्तर और 550 रुपये के उच्चस्तर तक गया। अंत में यह 0.92 प्रतिशत के नुकसान के साथ 536 रुपये पर बंद हुआ। इसी महीने केमप्लास्ट सनमार के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 3,99,52,829 शेयरों की पेशकश पर 8,66,38,140 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। कंपनी के 3,850 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए। इसके अलावा 2,550 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसेंसेक्स 82,637 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 25,257 पर नए शिखर पर पहुंचा

भारतCBI ने फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख और NSE के पूर्व सीईओ के खिलाफ दर्ज किया नया केस

कारोबारमुनाफावसूली से बाजार रिकार्ड स्तर से नीचे आया; आईटी, धातु शेयरों में गिरावट

कारोबारबाजार के लिये शुक्रवार रहा शानदार; सेंसेक्स 56,000 अंक के पार पहुंचा, रुपया 53 पैसे उछला

कारोबारएनएसई ने निवेशकों से कहा, केवल पंजीकृत शेयर दलालों से ही सौदे करें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी