लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट जारी, CBI कोर्ट ने कर्ज ना चुकाने पर की कार्रवाई

By आकाश चौरसिया | Updated: July 2, 2024 11:14 IST

बिजनेसमैन विजय माल्या के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने 180 करोड़ लोन न चुका पाने के कारण गैर-जमानती वॉरेंट जारी कर दिया है। हालांकि, यह मामला 12 साल पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट जारी कर दियायह मामला करीब 12 साल पुराना हैबताते चले कि यह मामला सरकारी बैंक से जुड़ा हुआ है

नई दिल्ली: बिजनेसमैन विजय माल्या के खिलाफ 180 करोड़ के कर्ज ना पाने के केस में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने गैर-जमानती वॉरेंट जारी कर दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष कोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक के लोन न चुका पाने के कारण ये वॉरेंट जारी कर दिया है। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एसपी नाइक निंबालकर द्वारा 29 जून को माल्या के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। इसके अलावा एक विस्तृत आदेश सोमवार को उपलब्ध कराया गया था। 

सीबीआई के द्वारा जारी वॉरंट में कहा कि अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के प्रमोटर ने जानबूझकर कर्ज का भुगतान न करके सरकार द्वारा संचालित इंडियन ओवरसीज बैंक को 180 करोड़ रुपए का गलत नुकसान पहुंचाया।

विजय माल्या वैसे तो अभी लंदन में रह रहे हैं और उन्हें भारत की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग केस में भारत की केंद्रयी एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने आर्थिक अपराध में भगोड़ा घोषित कर रखा है। इसके अलावा भारतीय सरकार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

सीबीआई के द्वारा उनकी रिपोर्ट पेश करने के बाद ही 68 वर्षीय बिजनेसमैन के खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट को जारी किया है। इसके अलावा सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि उन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ है, हालांकि कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ एकदम फिट केस बनता है और इसलिए गैर-जमानती वॉरेंट करना ही बेहतर है। 

वॉरेंट को जारी करने वाली सीबीआई की विशेष कोर्ट ने इस मामले को 2007 और 2012 में किंगफिशन एयरलाइन के लिए लोन पर धोखाधड़ी करने से भी जुड़ा है। चार्जशीट ये भी कह रही है कि प्राइवेट कैरियर को एक समझौते के आधार पर ऋण जारी किया गया था।

आरोप पत्र में दावा किया गया है कि विजय माल्या बेईमान था और उसका इरादा धोखा देने का था, यही कारण है कि आरोपी ने कर्ज के तहत पुनर्भुगतान दायित्वों पर जानबूझकर चूक की और कर्ज पर डिफॉल्ट के कारण 141.91 करोड़ रुपए का गलत तरीके से नुकसान किया। ऋणों को शेयरों में बदलने से 38.30 करोड़ रु का अतिरिक्त नुकसान हुआ।

टॅग्स :क्राइमविजय माल्याLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम