लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक ने 2,500 करोड़ रुपये के क्यूआईपी में 16.73 करोड़ शेयर आवंटित किए

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:52 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने 2,500 करोड़ रुपये के पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के तहत 16.73 करोड़ शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। बैंक का क्यूआईपी 17 अगस्त को खुलकर 23 अगस्त को बंद हुआ। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि बोर्ड की उपसमिति...बैंक के निदेशक मंडल की पूंजी योजना प्रक्रिया.. की 24 अगस्त को हुई बैठक में पात्र संस्थागत खरीदारों को 149.35 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर कुल 2,500 करोड़ रुपये के 16,73,92,032 इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी गई। इसके साथ बैंक की चुकता इक्विटरी शेयर पूंजी 1,646.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,814.13 करोड़ रुपये हो जाएगी। बेंगलुरु मुख्यालय वाले केनरा बैंक ने कहा कि क्यूआईपी निर्गम में पेश शेयरों में सात निवेशकों को पांच प्रतिशत से अधिक का आवंटन किया गया। एलआईसी को इस निर्गम में 15.91 प्रतिशत शेयर आवंटित किए। बीएनपी परिबा आर्बिट्रेज को 12.55 प्रतिशत, सोसायटी जनरल को 7.97 प्रतिशत तथ इंडियन बैंक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल दोनों को 6.37 प्रतिशत शेयर आवंटित किए। मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई-ओडीआई ने 6.16 प्रतिशत तथा वोलराडो वेंचर पार्टनर्स फंड दो ने 6.05 प्रतिशत शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतBihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड की कक्षा 10,12 के लिए अपेक्षित तिथियां यहां देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी