लाइव न्यूज़ :

Canara Bank 2024: 3905 करोड़ रुपये लाभ, केनरा बैंक से होम और कार लोन लिया है क्या?, 12 अगस्त से लगेंगे झटके, एमसीएलआर 9 प्रतिशत, जानें जेब पर कैसे होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 20:23 IST

Canara Bank 2024: केनारा बैंक ने दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 9.30 प्रतिशत कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल के लिए एमसीएलआर 9.40 प्रतिशत होगी।नई दरें 12 अगस्त, 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक ने ब्याज दर में वृद्धि की है।

Canara Bank 2024: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शुक्रवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.05 प्रतिशत बढ़ा दिया। यह वृद्धि सभी अवधि के कर्ज के लिए की गयी है। इससे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज महंगे हो जाएंगे। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल की अवधि वाली एमसीएलआर अब नौ प्रतिशत होगी। वर्तमान में यह 8.95 प्रतिशत है। इसका उपयोग वाहन और व्यक्तिगत जैसे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज पर ब्याज तय करने के लिए किया जाता है। तीन साल के लिए एमसीएलआर 9.40 प्रतिशत होगी।

जबकि दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 9.30 प्रतिशत कर दिया गया है। एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए ब्याज 8.35-8.80 प्रतिशत के दायरे में होगा। नई दरें 12 अगस्त, 2024 से प्रभावी होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर रेपो को लगातार नौवीं बार 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के एक दिन बाद बैंक ने ब्याज दर में वृद्धि की है।

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 3,905 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। बेंगलुरु मुख्यालय वाले बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 3,535 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,020 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में 29,823 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 28,701 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 25,004 करोड़ रुपये थी।

केनरा बैंक की शुद्ध ब्याज आय छह प्रतिशत बढ़कर 9,166 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 8,666 करोड़ रुपये थी। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 3.05 प्रतिशत से घटकर 2.90 प्रतिशत पर आ गया। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक के. सत्यनारायण राजू ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि भविष्य में एनआईएम में सुधार होगा और यह 2.95 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।’’ 

टॅग्स :Canara Bankभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?