लाइव न्यूज़ :

BYJUS ने 400 मिलियन डॉलर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को अमेरिकी कंपनी को बेचा, भारी कर्ज से राहत पाने के लिए कंपनी ने ये डील की

By आकाश चौरसिया | Updated: November 6, 2023 15:44 IST

बायजूस ने अपना ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेरिका स्थित कंपनी को बेच दिया है। रिपोर्ट की मानें तो बायजूस ने यह कदम अपने ऊपर कर्ज के भार को कम करने के लिए किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबायजूस ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अमेरिका कंपनी को बेच दिया हैबायजूस अभी 1 बिलियन के कर्ज तले दबी हुई हैइसलिए कंपनी बाजार से रुपये इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है

नई दिल्ली: बायजूस ने 400 मिलियन डॉलर में अपने ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म को अमेरिका स्थित जॉफ्री कैपिटल को बेच दिया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि आर्थिक रुप से दिक्कतों का सामना कर रही है और इसलिए कंपनी के लिए इस डील के जरिए राहत मिल सकती है। 

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, बायजूस के ऊपर 1.2 बिलियन का लोन चढ़ गया है, जिसके लिए कंपनी बाजार से रुपए इकट्ठा कर रही है। जबकि, दूसरे विक्रेता ड्यूलिंगो इन्क ने भी इस प्लेटफॉर्म को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा, क्योंकि जानकारी सार्वजनिक नहीं है। 

टर्म लोन पर कर्ज पर भारी इंटरेस्ट न दे पाने के चलते कंपनी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बायजूस ने कोविड-19 के समय कंपनी को अधिग्रहण करने के लिए आर्थिक रुप से बैंक से कर्ज लिया था। सितंबर ब्लूमबर्ग की स्टोरी की मानें तो कंपनी ने एक पुनर्भुगतान को पूरा करने के लिए यह डील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बायजूस को छह महीने के अंदर 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज चुकाना है।  

पिछले हफ्ते, बायजूस की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) ने वित्त-वर्ष के लिए अपना वित्तीय ऑडिट जारी किया है। प्रेस रिलीज के मुताबिक, एडुटेक कंपनी ने मामूली हानि के बाद राजस्व ₹3,569 करोड़ प्राप्त होने की सूचना दी थी। 

टॅग्स :बिजनेसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित