लाइव न्यूज़ :

'एड-टेक फर्म बायजू पूरी तरह बंद होने की कगार पर', कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्रन ने कहा

By रुस्तम राणा | Updated: July 19, 2024 20:51 IST

बायजू कभी भारत की सबसे बड़ी स्टार्टअप थी, जिसकी कीमत 22 बिलियन डॉलर थी और इसे प्रोसस और जनरल अटलांटिक जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। 

Open in App
ठळक मुद्देबायजू के हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ सकता हैकंपनी के सीईओ ने कहा इसकी सेवाएं पूरी तरह से बंद हो सकती हैंबायजू के पास लगभग 27,000 कर्मचारी हैं, जिनमें 16,000 शिक्षक शामिल हैं

नई दिल्ली: एड-टेक कंपनी बायजू के खिलाफ दिवालियेपन की कार्यवाही के कारण हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप इसकी सेवाएं पूरी तरह से बंद हो सकती हैं। यह कहना है खुद कंपन के सीईओ बायजू रवींद्रन का। बायजू कभी भारत की सबसे बड़ी स्टार्टअप थी, जिसकी कीमत 22 बिलियन डॉलर थी और इसे प्रोसस और जनरल अटलांटिक जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। 

कंपनी को हाल के महीनों में कई झटके लगे हैं, जिसमें नौकरी में कटौती, इसके मूल्यांकन में गिरावट और निवेशकों के साथ झगड़ा शामिल है, जिन्होंने सीईओ बायजू रवींद्रन पर कॉर्पोरेट प्रशासन में चूक का आरोप लगाया है। अब कंपनी अपने सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है, क्योंकि प्रायोजन सौदे से संबंधित 19 मिलियन डॉलर के बकाया भुगतान को लेकर बीसीसीआई की शिकायत के बाद एनसीएलटी ने दिवालियापन की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बायजू रवींद्रन ने दिवालियापन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग करते हुए अदालत में अपील में कहा कि दिवालियापन प्रक्रिया के कारण वे विक्रेता जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रखरखाव के लिए बायजू को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं, वे डिफ़ॉल्ट घोषित कर सकते हैं, जिससे "सेवाएं पूरी तरह बंद हो सकती हैं" और परिचालन "पूरी तरह ठप्प" हो सकता है।

बायजू 21 से ज़्यादा देशों में काम करता है और कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन कोर्स ऑफ़र करके लोकप्रिय हुआ। फाइलिंग में बायजू रवींद्रन ने यह भी कहा कि कंपनी के कर्मचारियों को नुकसान होगा... और उन्हें संगठन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी 90 दिनों के भीतर भारतीय क्रिकेट बोर्ड को बकाया राशि का भुगतान करने को तैयार है। बायजू के पास लगभग 27,000 कर्मचारी हैं, जिनमें 16,000 शिक्षक शामिल हैं।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी