लाइव न्यूज़ :

सस्ते दाम पर सोना खरीदने के लिए सरकार की इस स्कीम में लगाएं पैसा, जानिए डिटेल्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 1, 2022 13:34 IST

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दसवीं सीरीज में आप 28 फरवरी से 4 मार्च 2022 के बीच सोने में पैसा लगा सकते हैं। ये गोल्ड बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दसवीं सीरीज का इश्यू प्राइस 5,109 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है।इससे पहले 9वीं सीरीज के रेट 4,786 रुपए प्रति ग्राम थे।अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट का भी फायदा मिलेगा।

नई दिल्ली: अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है दरअसल, केंद्र सरकार अब आपको बाजार से कम दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) की दसवीं सीरीज में आप 28 फरवरी से 4 मार्च 2022 के बीच सोने में पैसा लगा सकते हैं। ये गोल्ड बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दसवीं सीरीज का इश्यू प्राइस 5,109 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। इससे पहले 9वीं सीरीज के रेट 4,786 रुपए प्रति ग्राम थे। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट का भी फायदा मिलेगा। इसका लाभ उठाने के लिए आपको डिजिटल मोड में भुगतान करना होगा। अगर आप ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो गोल्ड बांड का निर्गम मूल्य 5,059 रुपये प्रति ग्राम होगा।

अगर आप इस बॉन्ड को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसके साथ ब्याज का लाभ भी मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से आपको इश्यू प्राइस पर 2.5 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से आपको अर्धवार्षिक ब्याज का लाभ मिलता है। 

इन बॉन्ड्स को कैसे खरीदें?

अगर इसकी खरीद की बात आती है, तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। ये बांड छोटे वित्त बैंक और भुगतान बैंक में नहीं बेचे जाते हैं। 

आप कितना सोना खरीद सकते हैं?

अगर अधिकतम निवेश की बात करें तो आप 4 किलो का गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या संस्थान 20 किलो तक के बॉन्ड खरीद सकते हैं।

क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आरबीआई द्वारा जारी एक तरह का सरकारी बॉन्ड है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। आप इसे सोने के वजन के हिसाब से खरीद सकते हैं। 5 ग्राम के बॉन्ड का मौद्रिक मूल्य 5 ग्राम सोने के बराबर होगा।

टॅग्स :Reserve Bank of IndiaGold Rate
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी