लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मॉल लगातार बंद रहने से व्यापार, रोजगार बुरी तरह प्रभावित : खुदरा विक्रेता निकाय

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच अगस्त खुदरा विक्रेताओं के संगठन रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण महाराष्ट्र में मॉल लगातार बंद रहने से व्यापार और वहां काम करने वाले लाखों लोगों बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

खुदरा विक्रेताओं के निकाय ने दावा किया कि गलत धारणा है कि वातानुकूलित स्थान होने से मॉल महामारी की स्थिति को बढ़ा सकते हैं। ऐसे कोई भी चिकित्सा दिशानिर्देश या सबूत नहीं है जो कोविड के कारण एयरकंडीशनर के उपयोग को प्रतिबंधित करते हो।

आरएआई के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी कुमार राजा गोपालन ने एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र को छोड़ देश के सभी राज्यों ने मॉल को खोलने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र के मॉल प्रबंधन महामारी से संबंधित सामाजिक दूरी और दुकानदारों की सुरक्षा समेत जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दे रहे हैं।’’

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मॉल को खोलने की अनुमति से न केवल लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में खरीदारी करने में मदद करेगी बल्कि मॉल से जुड़े लाखों लोगों की नौकरी भी बचेगी।

वही आरएआई ने कहा, ‘‘वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निकाय से जुड़े मॉल भी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहे हैं। इसके बावजूद महाराष्ट्र में मॉल बंद हैं।’’

निकाय ने कहा कि महाराष्ट्र में मॉल प्रति माह करीब 40 हजार करोड़ का कारोबार करते हैं और जीएसटी में चार हजार करोड़ रुपये का योगदान देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट