लाइव न्यूज़ :

आम बजट पेश किए जाने से पहले बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 516 अंक चढ़ा सेंसेक्स, रुपए में भी मजबूती

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2023 10:33 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पांचवां बजट ऐसे समय में पेश करने वाली हैं, जब अर्थव्यवस्था के सामने वैश्विक आघातों से निपटने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने की मुश्किल चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 516.97 अंक के उछाल के साथ 60,066.87 अंक के साथ खुला। निफ्टी 153.15 अंक की बढ़त के साथ 17,815.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती देखी गई।

मुंबईः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट 2023-24 पेश किए जाने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से बुधवार घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती देखी गई। 10 पैसे मजबूत होकर बुधवार रुपया 81.78 पर पहुंच चुका है।

 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 516.97 अंक के उछाल के साथ 60,066.87 अंक पर आया वहीं निफ्टी 153.15 अंक की बढ़त के साथ 17,815.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। सीतारमण बुधवार को 11 बजे से संसद में बजट पेश करेंगी जो पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी शेयर बाजारों में मामूली तेजी देखी गई थी। मंगलवार बीएसई सेंसेक्स 49 अंक की बढ़त पर रहा। उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 59,787.63 अंक के उच्चस्तर तक गया और 59,104.59 अंक के निचले स्तर तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 13.20 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ।

 2023-24 का बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने राजकोषीय सूझबूझ दिखाने के साथ करों में कटौती एवं सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने जैसी अपेक्षाओं के बीच संतुलन साधने की चुनौती होगी। अगले साल होने वाले आम चुनाव के पहले के इस अंतिम पूर्ण बजट के जरिये सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने की कोशिश कर सकती है। इसके लिए सार्वजनिक व्यय में बढ़ोतरी का तरीका अपनाया जा सकता है। सीतारमण अपना पांचवां बजट ऐसे समय में पेश करने वाली हैं, जब अर्थव्यवस्था के सामने वैश्विक आघातों से निपटने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने की मुश्किल चुनौती है।

 

 

टॅग्स :आम बजट 2023सेंसेक्सनिफ्टीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी