लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी में भी रफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2022 09:54 IST

Share Market Update: बजट से पहले आज सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुले हैं। निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की उछाल है। सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा की तेजी है।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। वे दिन में 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करने वाली है। इससे पहले शेयर बाजार आज जबर्दस्त तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स ने जहां 550 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी तेजी है।

खबर लिखे जाने तक तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 582.85 अंक ऊपर 58,597.02 पर था जबकि निफ्टी 156.20 अंक ऊपर 17,496.05 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स और निफ्टी के इन शेयरों में तेजी

आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी में शीर्ष पर है। इसका स्टॉक 2.64 प्रतिशत बढ़कर 809.60 पहुंच गया। इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और ब्रिटानिया के शेयर भी लाभ में दिख रहे हैं। वहीं, BPCL, टाटा मोटर्स, आईओसी और ओएनजीसी सहित डॉ रेड्डीज लाल निशान में नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी है।

इससे पहले कल आर्थिक समीक्षा के पेश होने के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 813 अंक की बढ़त के साथ एक बार फिर 58,000 अंक के पार निकल गया। वहीं निफ्टी 17,300 अंक के स्तर को पार कर गया। यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत तथा एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी घरेलू बाजारों में तेजी को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सोमवार को  813.94 अंक यानी 1.42 प्रतिशत मजबूत होकर 58,014.17 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 237.90 अंक यानी 1.39 प्रतिशत मजबूत होकर 17,339.85 अंक पर बंद हुआ।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बजट 2022शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी