लाइव न्यूज़ :

Budget 2021: बीते 24 साल में सबसे बड़ी उछाल, बजट के दिन सेंसेक्स 2,315 अंक चढ़ा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 1, 2021 17:16 IST

कारोबार के दौरान बाजार ने बजट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बजट में बुनियादी संरचना और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर अधिक खर्च का प्रावधान किये जाने का निवेशकों ने स्वागत किया...

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बजट पेश।शेयर बाजार में बजट पेश करने के बाद उछाल।सेंसेक्स में 2,315 अंक ऊपर पहुंचा।

Budget 2021 Market Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया, जिसके बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है।

शेयर बाजार ने किया बजट का जोरदार स्वागत

शेयर बाजारों ने वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित बजट का जबरदस्त स्वागत किया। बजट से उपजे उत्साह के दम पर वित्तीय कंपनियों की अगुवाई में सोमवार को सेंसेक्स 2,315 अंक चढ़ गया। 

बजट के दिन 1997 में दिखा था इतना बड़ा उछाल

मोदी सरकार के अब तक के नौ बजट में पहली बार सेंसेक्स में इतनी तेजी दर्ज की गई है। बजट के दिन बाजार में इतनी बड़ी तेजी आखिरी बार 1997 में देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 6% ऊपर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 48,764.40 अंक के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अंत में यह 2,314.84 अंक यानी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,600.61 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 646.60 अंक यानी 4.74 प्रतिशत बढ़कर 14,281.20 अंक पर बंद हुआ।

इंडसइंड बैंक सर्वाधिक फायदे में

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक 14 प्रतिशत से अधिक फायदे में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी रही।

इनके विपरीत डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर गिरावट में रहे। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों की तेजी के दम पर भारतीय बाजार बढ़त में खुले।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बजट 2021निर्मला सीतारमणभारतबजटशेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?