लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: क्या 'जेटली की पोटली' खोलेगी कर्ज में डूबे किसानों की किस्मत, पढ़ें 10 खास बातें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 29, 2018 09:56 IST

उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली देश की जनता को टैक्स में राहत के साथ ही कृष‍ि क्षेत्रों और किसानों की बेहतरी की सौगात दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत।सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, 1 फरवरी को खुलेगी 'जेटली की पोटली'।9 फरवरी तक चलेगा सत्र, 2019 चुनाव के चलते सरकार का अंतिम पूर्ण बजट।

आज (29 जनवरी) से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद संसद के बजट सत्र का आगाज होगा। 1 फरवरी को वित्तमंत्री अरुण जेटली संसद में बजट पेश करेंगे। इस बार बीते साल लागू किए गए जीएसटी (वस्तु और सेवा कर) प्रणाली के चलचे बजट थोड़ा अलग होगा। 

1) बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के बाद वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

2) वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से संसद में पेश किया जाने वाला मौजूदा सरकार का  पिछले साल लागू की गई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के चलते यह बजट पहले चार बजटों से अगल होगा।

यह भी पढ़ें: चार साल बाद आता था बर्थडे फिर भी इस वित्त मंत्री ने दो बार अपने जन्मदिन पर पेश किया बज़ट, अब तक है रिकॉर्ड

3) एक्सपर्ट की मानें तो कृषि विकास के आकड़ों में आई गिरावट और किसानों की चिंताजनक हालत के चलते सरकार इस बार बजट में कृषि क्षेत्र को ज्यादा तवज्जो दे सकती है, लेकिन पांच साल में किसानों की आय दोगूनी करने वाली योजना का कहीं अता-पता नहीं है।

4) उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली देश की जनता को टैक्स में राहत के साथ ही कृष‍ि क्षेत्रों और किसानों की बेहतरी की सौगात दे सकते हैं।

5) इस सत्र में बजट पेश होने के अलावा मोदी सरकार तीन तलाक के खिलाफ बिल और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने संबंधित बिल को पारित करवाने की भी कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र सोमवार से, तीन तलाक बिल पास कराने की हर संभव कोशिश: केंद्र सरकार

6) एक्सपर्ट की माने तो इस बार बजट में टैक्स फ्री इनकम की सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये तक की जा सकती है। वहीं सरकार वेतन भोगियों को कुछ राहत देने के लिए एक बार फिर स्टैंडर्ड डिडक्शन योजना भी शुरू कर सकती है।

7) कर्ज में डूबे हुए बैंकों की हालत सुधारने के लिए सरकार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार 10,312 करोड़ रुपये बाजार से जुटाएगी। 

8) अगले साल 2019 की पहले छह महीनों में आम चुनाव हो सकते हैं। इस लिहाज से मोदी सरकार के लिए यह अंतिम पूर्ण बजट है।

यह भी पढ़ें: Budget 2018: क्या 'पटरी' पर दौड़गी रेलवे, मोदी सरकार यात्रियों को करा सकती है सुहाना सफर

9) इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाले 12 फीसदी जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी तक किया जा सकता है। वहीं ग्राहकों को ई-वाहनों पर टैक्स में भी भारी छूट देने का अनुमान लगाया जा रहा है।

10) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र को सार्थक बनाने के लिये रचनात्मक माहौल बनाने की अपील की है।

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीमोदी सरकाररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां