लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 21:43 IST

Telecom company BSNL:योजना के तहत नए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक मुफ्त सिम कार्ड मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपेशकश एक महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मान्य रहेगी।ग्राहकों को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक 4जी सेवा मुहैया कराई जाएगी।विकसित 4जी नेटवर्क सेवाओं का अनुभव कराने का अवसर देता है।

नई दिल्लीः सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार को दिवाली के अवसर पर नए ग्राहकों के लिए केवल एक रुपये में एक महीने तक 4जी सेवा देने वाली खास पेशकश की। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत नए ग्राहकों को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक 4जी सेवा मुहैया कराई जाएगी। दूरसंचार कंपनी ने कहा, “बीएसएनएल ने दिवाली मनाने के लिए नए ग्राहकों को केवल एक रुपये के शुल्क पर 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह पेशकश एक महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मान्य रहेगी।”

इस योजना के तहत नए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक मुफ्त सिम कार्ड मिलेगा। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, “यह दिवाली बोनांजा प्लान ग्राहकों को हमारी स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क सेवाओं का अनुभव कराने का अवसर देता है।

हमें विश्वास है कि हमारी सेवा गुणवत्ता, कवरेज और भरोसेमंद ब्रांड ग्राहकों को मुफ्त अवधि के बाद भी हमारे साथ बनाए रखेंगे।” कंपनी ने अगस्त में भी इसी तरह की पेशकश की थी जिसे ग्राहकों का भरपूर समर्थन मिला था। बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता आधार में 1.38 लाख से अधिक नए ग्राहक जुड़ गए थे।

टॅग्स :बीएसएनएलदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?