लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी अबतक की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए

By IANS | Updated: January 23, 2018 17:55 IST

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

Open in App

मुंबई, 23 जनवरी: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 341.97 अंकों की तेजी के साथ 36,139.98 पर और निफ्टी 117.50 अंकों की तेजी के साथ 11,083.70 पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अबतक की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.18 अंकों की तेजी के साथ 35,868.19 पर खुला और 341.97 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 36,139.98 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,170.83 के ऊपरी और 35,863.98 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 202.23 अंकों की तेजी के साथ 18,078.73 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.15 अंकों की तेजी के साथ 19,651.16 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.2 अंकों की तेजी के साथ 10,997.40 पर खुला और 117.50 अंकों या 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 11,083.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,092.90 के ऊपरी और 10,994.55 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। धातु (4.29 फीसदी), तेल और गैस (1.93 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (1.63 फीसदी), ऊर्जा (1.51 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के केवल एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.33 फीसदी) में गिरावट रही।

टॅग्स :सेंसेक्समुंबई स्टॉक एक्सचेंजनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?