लाइव न्यूज़ :

बीएन ग्रुप ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, बालिका छात्रवृत्ति समेत कई अहम घोषणाएं,पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2023 13:03 IST

भारत के हर उपभोक्ता को हेल्दी, न्यूट्रिशियस और उचित दाम में फूड प्रोडक्ट उपलब्ध कराना बीएन ग्रुप का लक्ष्य है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रुप की एक वेबसाइट और लोगो भी लॉन्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देतेल, तिलहन और ओलियो केमिकल के क्षेत्र में अग्रणी ग्रुप बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बहुत अहम भूमिका निभा रहा है, जो बेहद सराहनीय कार्य है।

नई दिल्लीः बीएन ग्रुप के शानदार 10 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के द्वारका में स्थित यशोभूमि में ग्रुप का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बीएन ग्रुप की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

ग्रुप के  मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुभव अग्रवाल ने समग्र बीएन परिवार, व्यापारी, डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर को संबोधित करते हुए इस चुनौतीपूर्ण, रोमांचक और बहुत सारी उपलब्धियां हासिल करने वाले सफर में सहयोगी बनने के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

अनुभव अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप को खाद्य तेल एवं स्पेशलिटी केमिकल के व्यवसाय में वैश्विक स्तर पर पहुंचाना और भारत के हर उपभोक्ता को हेल्दी, न्यूट्रिशियस और उचित दाम में फूड प्रोडक्ट उपलब्ध कराना बीएन ग्रुप का लक्ष्य है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रुप की एक वेबसाइट और लोगो भी लॉन्च किया।

इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने बीएन परिवार को बधाई देते हुए खाद्य तेल, तिलहन और ओलियो केमिकल के क्षेत्र में अग्रणी ग्रुप बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा," बीएन ग्रुप अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बहुत अहम भूमिका निभा रहा है, जो बेहद सराहनीय कार्य है।

साथ ही यह समूह जन जन तक वाजिब दाम पर पौष्टिक खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने में भी प्रयासरत है और मैं आशा करता हूं कि यह आगे भी इसी प्रकार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह मुस्तैदी से करते रहेंगे।" ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सजग है, जिसके तहत हाल ही में आगरा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक अभियान चलाकर 1000 पौधे लगाए गए। इस अभियान के क्रम में फाउंडेशन ने सालभर में 50 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। 

डायरेक्टर चिंतन शाह ने 10 वर्षों की यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कंपनी से जुड़े सभी लोगों को इसकी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने मिलकर कई मुश्किलों का सामना करते हुए समूह की मजबूत बुनियाद रखी है, अब उस नींव पर बड़ी और लंबी इमारत खड़ी करने का दायित्व हम सबका है।

बीएन वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन आशिमा अग्रवाल ने वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति की घोषणा की, जिसके तहत विभिन्न संस्थाओं और जरूरतमंद छात्राओं को सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बीएन वेलफेयर फाउंडेशन ने हर वर्ष सरकारी स्कूलों की 30 वंचित लड़कियों की एजुकेशन को स्पॉन्सर करने के लिए उदयन केयर से हाथ मिलाया है।

इस पहल का मकसद लड़कियों को 11वीं कक्षा से स्नातक स्तर तक की शिक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए फाउंडेशन की ओर से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण और मुफ्त पुस्तक वितरण जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें मशहूर सिंगर गुरु रंधावा की परफॉरमेंस ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन विपुल राय ने किया।

टॅग्स :भारत सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?