लाइव न्यूज़ :

BMC Mumbai News Live Updates 2024-25: 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश, 10.5 प्रतिशत अधिक, वर्ष 1985 के बाद दूसरी बार हुआ जब...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2024 13:41 IST

BMC Mumbai News Live Updates: भारत की सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को वर्ष 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बजट अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट पेश किया।वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।

BMC Mumbai News Live Updates: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए वार्षिक बजट पेश किया। कुल बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 10.5 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बीएमसी ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए इस साल एक जलवायु बजट विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा है, जो शहर की पहली ग्रीन बजट बुक होगी। इस बार का बजट अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।

प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट पेश किया जिन्हें मार्च 2022 में नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार द्वारा बीएमसी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था। बजट के दस्तावेज के अनुसार,''वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।

जो 2022-23 के बजट अनुमान यानी 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।'' वर्ष 1985 के बाद यह दूसरी बार हुआ है जब बीएमसी प्रशासन ने किसी प्रशासक को बजट पेश किया है क्योंकि उसके नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

पिछले साल बजट के दौरान नागरिक निकाय ने सड़क कंक्रीटीकरण, 'वायु प्रदूषण शमन कार्य योजना' के माध्यम से शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और एक हाइपर स्थानीय सेंसर-आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की थी।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाBrihanmumbai Municipal Corporationमुंबईएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स