लाइव न्यूज़ :

Bitcoin: बिटकॉइन 10 फीसदी गिरा, अपने उच्च स्तर 73,083 से हुआ इतने डॉलर, यहां पढ़ें

By आकाश चौरसिया | Updated: March 17, 2024 16:21 IST

Bitcoin: एक हफ्ते के अंदर बिटकॉइन में अपने उच्च स्तर 73,083 डॉलर से 10 फीसदी की गिरावट आई और रविवार को यानी कि 13 मार्च को शुरुआती घंटों में 65,300 डॉलर पर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देबिटकॉइन में अपने उच्च स्तर 73,083 डॉलर से 10 फीसदी की गिरावट आईरविवार को यानी कि 13 मार्च को शुरुआती घंटों में 65,300 डॉलर पर पहुंच गयादूसरी तरफ दूसरे क्रिप्टो टोकन देने वाली कंपनियों में भी गिरावट देखने को मिली

Bitcoin: एक हफ्ते के अंदर ही बिटकॉइन में अपने उच्च स्तर 73,083 डॉलर से 10 फीसदी की गिरावट आई और रविवार को यानी कि 13 मार्च को शुरुआती घंटों में 65,300 डॉलर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ दूसरे क्रिप्टो टोकन देने वाली कंपनियों में भी गिरावट देखने को मिली। एथर में भी कारोबारी दिन में 6.43 फीसदी की गिरावट के साथ ये 3,488 डॉलर पर पहुंच गया। दूसरी ओर बिटकॉइन ने भी 8 फीसदी की गिरावट के साथ 564 डॉलर पर कारोबार किया और सोलाना ने भी 4.6 में मामूली डिप हुई और यह 184 डॉलर पर चला गया। 

हाल की गिरावट में अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा रिलीज होने के बाद गिरावट आई, जबकि ये भी माना जा रहा है कि ऐसी गिरावट अगले कुछ दिनों में भी देखने को मिलेगी। कुछ विष्लेशकों ने ये भी बताया है कि अपकमिंग हफ्तों में भारी नुकसान और मार्केट में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। 

वहीं, कुछ निवेशकों ने मार्केट में बुकिंग भी कर दी है, अब संशय इस बात पर हो गया है कि मार्केट के इस प्राइस लेवल पर ही वो निवेश करेंगे या फिर वो आगे के रुख का और भी इंतजार कर सकते हैं। 

क्रिप्टो एक अस्थायी संपत्ति के रूप में सामने आया और आज इस मार्केट में 20 से 30 फीसदी की गिरावट आई है। निवेशक पार्थ चतुर्वेदी ने सलाह देते हुए कहा, मुद्रास्फीति के कारण इसके प्राइस ऊपर-नीचे होते रहते हैं। बीटीसी की कीमतों के लिए अगला बड़ा ट्रिगर 20 अप्रैल के लिए निर्धारित खनिकों के पुरस्कारों को आधा करना है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर आपूर्ति को झटका लगेगा।

डिजिटल एसेट एनालिटिक्स फर्म स्विसब्लॉक ने बुधवार को एक नोट में कहा कि जनवरी के अंत में बिना किसी बड़े कारण के बिटकॉइन की कीमत 38,000 डॉलर से लगभग दोगुनी हो गई है, और इसलिए कूलिंग पीरियड जरूरी है।  स्विसब्लॉक विश्लेषकों ने कहा, "कोई भी चीज सीधी रेखा में नहीं बढ़ती। बिटकॉइन में भी नहीं''।

टॅग्स :बिटकॉइनUSअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?