लाइव न्यूज़ :

Bima Sugam Suvidha: 'बीमा सुगम' के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम, इरडा कर रहा संशोधन, जानें आने से क्या होगा फायदा, क्या है प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 15:46 IST

Bima Sugam Suvidha: ग्राहक एक ही स्थान पर बीमा योजनाएं खरीद सकेंगे या उनका नवीनीकरण करा सकेंगे, अपना दावा पेश कर सकेंगे और अन्य संबंधित सेवाएं भी ले सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के तौर पर काम करेगा। मुंबई में कुछ प्रमुख बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।महत्वाकांक्षी परियोजना 'हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज' को लागू करने पर भी जोर दे रहा है।

Bima Sugam Suvidha: किफायती बीमा सुविधा 'बीमा सुगम' के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम हो गई है क्योंकि बीमा नियामक इरडा इसे अधिक कारगर बनाने के लिए इसमें कुछ संशोधन कर रहा है। बीमा सुगम बाजार में आने के बाद किसी ई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के तौर पर काम करेगा।

इसके माध्यम से बीमा जारीकर्ता के पास अपने उत्पादों की पेशकश करने और उन्हें बेचने का अवसर होगा। इसके साथ ग्राहक एक ही स्थान पर बीमा योजनाएं खरीद सकेंगे या उनका नवीनीकरण करा सकेंगे, अपना दावा पेश कर सकेंगे और अन्य संबंधित सेवाएं भी ले सकेंगे।

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने बीमा सुगम परियोजना को नया रूप देने और इसे एक अगस्त से शुरू करने के लिए पिछले महीने मुंबई में कुछ प्रमुख बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।

इरडा एक अन्य महत्वाकांक्षी परियोजना 'हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज' को लागू करने पर भी जोर दे रहा है। पांडा ने शुक्रवार को यहां इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईबीएआई) के वार्षिक सम्मेलन में संवाददाताओं से बीमा सुगम की शुरुआत की प्रस्तावित तारीख बताने में असमर्थता जताई।

उन्होंने कहा कि यह बहुत जटिल मंच है और यह उत्पाद भी जटिल है लिहाजा कोई निश्चित तारीख बता पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “हम इस मंच और उत्पाद को जितना संभव हो उतना ज्यादा खामियों से रहित बनाने के लिए काम कर रहे हैं।”

जहां प्रस्तावित हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज को जल्द पूरा करने को लेकर बीमा कंपनियों से चर्चा हुई है वहीं बीमा सुगम योजना को चुनिंदा जीवन बीमा और गैर-जीवन बीमा कंपनियों के साथ मिलकर अंतिम रूप दिया गया है। हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण तैयार कर रहा है।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा