लाइव न्यूज़ :

जल्दी से चेक करें?, खाते में 400 नहीं 1100 रुपए, 1.11 करोड़ से अधिक बुजुर्ग, महिला, विधवा और दिव्यांगों को तोहफा, जानें कैसे उठाएं लाभ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2025 14:55 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि अब से प्रत्येक महीने की 10 तारीख को 1100 रुपए की पेंशन राशि जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे400 रुपए महीना से बढ़ाते हुए 1100 रुपए करते हुए उनके बैंक खातों में भेजा। नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 के पहले कहीं कुछ नहीं था। राजद से दो बार हाथ मिलाने पर सफाई देते हुए कहा कि हम गलती से दो बार उन लोगों को साथ लिए थे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के 1.11 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को एक बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं, विधवा और दिव्यांगों की मासिक पेंशन राशि 400 रुपए महीना से बढ़ाते हुए 1100 रुपए करते हुए उनके बैंक खातों में भेजा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि अब से प्रत्येक महीने की 10 तारीख को 1100 रुपए की पेंशन राशि जाएगी।

वहीं, लालू-राबड़ी राज पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 के पहले कहीं कुछ नहीं था। हमारी सरकार आई तो हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर जगह के लिए काम किया गया। राजद से दो बार हाथ मिलाने पर सफाई देते हुए कहा कि हम गलती से दो बार उन लोगों को साथ लिए थे। अब फिर से कहीं नहीं जाने वाले हैं।

अब आगे कहीं इधर-उधर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष में हमारी सरकार ने सभी के कल्याण के लिए कई काम किए। सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के हित के लिए हम निरंतर काम किया है। इसी क्रम में पेंशन की राशि को बढ़ाकर 400 रुपए से 1100 रुपए महीना करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने शुरू से ही महिलाओं की सशक्तिकरण और उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार महिला को नहीं पूछती थी। लेकिन हमारी सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। सरकारी नौकरी में आरक्षण 35 फीसदी दिया।

उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की स्थिति कितनी बदली है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि महिला सब अब कितना बढ़िया कपड़ा पहनती हैं। बिहार के सभी विधवा, वृद्ध और दिव्यांग व्यक्तियों को ₹1100 दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज से इसकी शुरुआत की जा रही है, जो करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाएगी।

जिनकी उम्र 60 साल है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, सभी को यह मदद दी जाएगी। 60 साल से ज्यादा के सभी दिव्यांगों को भी यह सहायता दी जा रही है। वहीं, सभी विधवा महिलाओं को भी ₹1100 दिए जा रहे हैं। इस कदम को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development Authorityपटनानीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी