लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु ट्राफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से काम करने की अनुमति दें ORR स्थित कंपनियां, बताई ये बड़ी वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: August 14, 2024 09:55 IST

कर्नाटक की राजधानी में काम कर रहे आईटी कर्मी आने वाले दिनों में त्योहार, जारी हफ्ते में लंबा वीकेंड की वजह से घर जाएंगे, ऐसे में ट्रैफिक मुसीबत बन सकता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरीभारी बारिश और लंबे वीकेंड को बताया बड़ी वजहआने वाले दिनों में त्योहार को बताया एक बड़ा कारण

बेंगलुरु: ट्रैफिक पुलिस ने 13 अगस्त को एडवाइजरी जारी कर कर्नाटक की राजधानी में आउटर रिंग रोड स्थित सभी IT कंपनियों को बताया कि आप भारी बारिश और लंबे सप्ताहंत को देखते हुए घर से काम करने के लिए 14 अगस्त को कर्मियों को अनुमति दें। पत्र में ऑउटर रिंग रोड कंपनी एसोसिएशन (ORRCA) को सलाह जारी करते हुए ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (बेंगलुरु ट्रैफिक) एम एन अनुचेथ ने कहा कि आपको सावधान करते हुए बताना है कि 14 को ज्यादा ट्राफिक होगा।

इसके साथ ही लंबे वीकेंड के साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई है, इसलिए बुधवार को घर से काम करने का निर्देश कर्मचारियों को दें। ओआरआरसीए एक तरह का तकनीकी पार्क है, जहां आईटी और आईटीईएस कंपनियों की भरमार है, दूसरा ये पार्क सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रिसर्च सेंटरों का प्रतिनिधित्व करता है।

 

ट्रैफिक पुलिस अनुचेथ ने मीडिया से कहा, "एडवाइजरी जारी करने के पीछे एक कारण लंबा वीकेंड है, और दूसरा मौसम विभाग की अगले तीन दिनों में बारिश की भविष्यवाणी है। हमने पिछले सितंबर और पिछले लंबे सप्ताहांत 26 से 28 जनवरी की घटनाओं के आधार पर एक सिमुलेशन आयोजित किया।"

एग्रीगेटर्स और केएसआरटीसी की ऑनलाइन बस बुकिंग साइटों के डेटा का उपयोग करके 14 अगस्त के लिए अपेक्षित ट्रैफिक का जानकारी प्राप्त कर ये प्रबंध किए है। शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक कुल 1,397 टिकट बुक किए गए, जो सामान्य से तीन गुना अधिक है लगभग 700 बसें, अन्य 400 स्टैंडबाय पर, इसलिए ट्रैफिक की व्यवस्था में कोई दिक्कत न आएं इसलिए एडवाइजरी बहुत अहम है।

आउटर रिंग रोड के अनुसार, 9.5 लाख लोग यहां स्थित 500 कंपनियों में काम करते हैं, जो टेक कॉरिडोर से जुड़ी हैं और 36 फीसदी बेंगलुरु का आईटी रेवन्यू यहीं से प्राप्त होता है, जो कुल 32.68 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष का है। यह ओआरआर के केआर पुरम से लेकर सिल्क बोर्ड सेक्शन तक की ये स्थिति है। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!