लाइव न्यूज़ :

Bengaluru News Live Updates: रात भर भारी बारिश, बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 में रिसाव, 17 उड़ानें बाधित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2024 16:22 IST

Bengaluru News Live Updates: भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से रात नौ बज कर 35 मिनट से दस बज कर 29 मिनट के बीच हवाई अड्डे पर विमान उतर नहीं पाए, जिसके कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें चेन्नई भेजा गया।कई दशक बाद बेंगलुरु में गर्मी के दिनों में इतनी तेज बारिश हुई है।लोगों को बारिश के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Bengaluru News Live Updates: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में विमान सेवाएं बाधित हो गईं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 में रिसाव हो गया और 17 उड़ानें बाधित हुईं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों सहित कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। बीआईएएल के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से रात नौ बज कर 35 मिनट से दस बज कर 29 मिनट के बीच हवाई अड्डे पर विमान उतर नहीं पाए।

भारी बारिश के बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) के टर्मिनल 2 पर रिसाव देखने को मिला। सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर वीडियो शेयर किया गया। बेंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने रात 9:35 बजे से 10:29 बजे के बीच लैंडिंग को लेकर बुरा हाल हुआ।

जिसके कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।’’उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 13 घरेलू उड़ानें, तीन अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें और एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें चेन्नई भेजा गया। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण जयनगर, नृपथुंगा नगर और आरआर नगर सहित शहर के कई इलाकों में कई पेड़ गिर गए।

कई दशक बाद बेंगलुरु में गर्मी के दिनों में इतनी तेज बारिश हुई है। लोगों को बारिश के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में बेंगलुरु शहर में 14 मिमी बारिश हुई। विभाग ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित