लाइव न्यूज़ :

Bank Holidays October 2023: अक्टूबर के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 25, 2023 11:40 IST

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर महीने में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं।कई त्योहारों के चलते बैंकों में बंपर छुट्टियां रहने वाली हैं।बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के काम डिजिटल तरीके से निपटा सकते हैं।

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। इस दौरान कई त्योहार पड़ने के कारण अगर आप बैंक के जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले आपको अक्टूबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए।

कई त्योहारों के चलते बैंकों में बंपर छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे में कई बैंकों से जुड़े ग्राहकों के कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो इसे जल्द से जल्द निपटा लें।

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियां राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, अगले महीने कुल 16 दिनों से अधिक छुट्टियां होंगी।

इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। दरअसल अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक की छुट्टी रहती है यानी पूरे देश में ये सात छुट्टियां तय हैं।

अक्टूबर में कब बंद रहेंगे बैंक?

1 अक्टूबर 2023: रविवार

2 अक्टूबर 2023: सोमवार- महात्मा गांधी जयंती

8 अक्टूबर 2023: रविवार

14 अक्टूबर 2023: दूसरा शनिवार

15 अक्टूबर 2023: रविवार

18 अक्टूबर 2023: बुधवार- कटि बिहू (असम)

21 अक्टूबर 2023: शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)

22 अक्टूबर 2023: रविवार

23 अक्टूबर 2023: सोमवार- महानवमी/आयुध पूजा

24 अक्टूबर 2023: मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर 2023: बुधवार- दुर्गा पूजा (दसई)

26 अक्टूबर 2023: गुरुवार- दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस

27 अक्टूबर 2023: शुक्रवार- दुर्गा पूजा (दसई)

28 अक्टूबर 2023: चौथा शनिवार

29 अक्टूबर 2023: रविवार

31 अक्टूबर 2023: मंगलवार- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

काम ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के काम डिजिटल तरीके से निपटा सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का UPI, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में अगर आपका कोई भी काम डिजिटली हो सकता है तो उस पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। आप अपना काम कहीं भी आराम से पूरा कर सकते हैं।

टॅग्स :Reserve Bank of IndiaRBIBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम