लाइव न्यूज़ :

पिछले वित्त वर्ष में बैंकों को जालसाजों ने लगाया 16 हजार करोड़ का चूना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 19:34 IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने साइबर सुरक्षा पर एक 'इंटर डिस्पिलनरी स्टैडिंग' कमिटी का गठन किया था, जिसमें शिक्षा, सूचना सुरक्षा ऑडिट, फॉरेंसिक और साइबर सुरक्षा से संबंधित विशेषज्ञ शामिल थे।

Open in App

पिछले वित्तीय वर्ष में धोखाधड़ी के कारण बैंकों लगभग 17 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। ये जानकारी राज्य वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने लोकसभा को लिखित जवाब में दिया है। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक ने सूचित किया है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा चयनित धोखाधड़ी की निगरानी  रिपोर्टों के अनुसार साल 2016-17 में 16,789 करोड़ राशि का नुकसान हुआ है। 

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने साइबर सुरक्षा पर एक 'इंटर डिस्पिलनरी स्टैडिंग' कमिटी का गठन किया था, जिसमें शिक्षा, सूचना सुरक्षा ऑडिट, फॉरेंसिक और साइबर सुरक्षा से संबंधित विशेषज्ञ शामिल थे। कमिटी ने मौजूदा और तकनीक से जुड़े उभरते हुए खतरों की समीक्षा की और इससे जुड़े उचित नीतियां बनाने की सलाह दी। साल 2016-17 में देश के विभिन्न हिस्सों में बैंकों में डकैती, चोरी और सेंधमारी जैसी घटनाएं हुई हैं।

ये बात उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में दिए। इससे बैंकों को हुए नुकसान की राशि 65.3 करोड़ रुपए है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में इस तरह के 393 मामलों हुए और इसमें बैंकों के 18.48 करोड़ रुपयों शमिल थे। राज्य वित्त मंत्री ने बताया कि रिजर्व बैंक ने समय-समय पर बैंकों अपनी ब्रांच और एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी। 

टॅग्स :शिव प्रताप शुक्लालोकसभा संसद बिलभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुराने और महत्वहीन हो चुके कानूनों को खत्म करने के लिए लोकसभा में विधेयक पारित

राजनीतिसंसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार, व्यापारियों-किसानों के इन मुद्दों का रहेगा बोलबालाः 10 बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी