लाइव न्यूज़ :

मार्च में लगातार 8 दिनों तक बंद रह सकते हैं बैंक, 8 मार्च से पहले निपटा लें काम, ये है वजह 

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2020 20:53 IST

8 मार्च को रविवार की छुट्टी है, जबकि नौ तथा 10 मार्च को होली की छुट्टी है। 11,12 तथा 13 मार्च को बैंककर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर बैंककर्मी हड़ताल पर गए तो सप्ताहिक छुट्टी मिला दें तो लगातार 8 दिनों की छुट्टी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक एंप्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) की तरफ से हड़ताल की बात कही गई है।8 मार्च से लेकर 16 मार्च तक बैंकों का काम काज ठप रह सकता है।

मार्च 2020 में लगातार 8 दिनों तक बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में यदि आपको बैंक संबंधित कोई काम करना हो तो ध्यान से 8 मार्च के पहले ही इन कामों को निपटा लें। क्योंकि 8 मार्च से लेकर 16 मार्च तक बैंकों का काम काज ठप रह सकता है। मार्च में होली की छुट्टी और बैंककर्मियों के प्रस्तावित हड़ताल व सप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक लगातार आठ दिनों तक बंद रह सकते हैं।

जानें लगातार इतने दिनों तक छुट्टी होने की वजह-

8 मार्च को रविवार की छुट्टी है, जबकि नौ तथा 10 मार्च को होली की छुट्टी है। 11,12 तथा 13 मार्च को बैंककर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर बैंककर्मी हड़ताल पर गए तो लगातार छह दिनों की छुट्टी होगी। वहीं 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, जबकि 15 को रविवार का अवकाश है। ऐसे में बैंक लगातार आठ दिन बंद रह सकते हैं।

बैंक कर्मचारियों की ये संस्था कर सकती है हड़ताल-बैंक एंप्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) की तरफ से कहा गया है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी 11-13 मार्च के बीच तीन दिनों की हड़ताल पर रहेंगे।

बता दें कि इन बैंक कर्मचारियों की मांग है कि सैलरी को हर पांच साल पर रिवाइज किया जाए। पिछली बार 2012 में सैलरी रिवाइज किया गया था। अगली बार यह 2017 में होना था, लेकिन अब तक नहीं हो पाया है। इसके अलावा, बैंक यूनियन की मांग है कि सप्ताह में दो दिन की छुट्टी हो। बैंक यूनियन चाहता है कि स्पेशल अलाउंस को बेसिक पे के साथ जोड़ दिया जाए, न्यू पेंशन स्कीम खत्म कर दी जाए और फैमिली पेंशन स्कीम में सुधार लाई जाए।

टॅग्स :बैंकिंगहोलीबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)बैंक ऑफ़ इंडिया(बीओआई)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित