लाइव न्यूज़ :

29 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक बंद रहेंगे सारे बैंक, अफवाहों का बाजार गर्म, सच्चाई यहां पढ़ें

By भारती द्विवेदी | Updated: March 25, 2018 16:04 IST

कुछ राज्यों में 2 अप्रैल यानी सोमवार को वार्षिक मूल्यांकन की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च: त्योहारों और वीकएंड को लेकर 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक देश भर के सारे बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप सबने अपनी बैंकिंग से जुड़े से किसी काम को होल्ड पर रखा है तो जल्द ही उन्हें निपटा लें। बात दें कि 29 मार्च (गुरूवार) को महावीर जयंती हैं। उसके ठीक अगले दिन यानी कि 30 मार्च (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है बीच में एक दिन यानी 31 मार्च (शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि वित्त वर्ष का आखिरी दिन है। 1 अप्रैल को रविवार है यानी वीकएंड। कुछ राज्यों में 2 अप्रैल यानी सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे, तो इस हिसाब से बैंक पूरे चार दिन तक बंद रहेंगे।

ट्विटर पर सीनियर जर्नलिस्ट सुचेता दलाल ने 29 मार्च से 1 अप्रैल तक बैंक बंद रहने की सूचना दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में 31 मार्च को भी बैंक बंद बताया है, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। लोगों का कहना है कि 31 मार्च को बैंक बंद नहीं है। पत्रकार होकर आप गलत जानकारी कैसे दे सकती हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मेन ब्रांच बंद होंगे, बैंक की शाखाओं में कामकाज चालू रहेगा।

हालांकि 31 मार्च यानी शनिवार को महीने का पांचवां शनिवार है इसलिए ज्यादातर लोगों का कहना है कि उस दिन बैंक खुला रहेगा। बैंक के नियम के अनुसार सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होता है। वहीं बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि बिहार में 2 अप्रैल को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। प्रदेश के बैंक अब अपनी एनुअल एकाउंट्स क्लोजिंग के लिए 2 अप्रैल को भी बंद रखेंगे। मतलब कि बैंक तो 2 अप्रैल को खुलेंगे लेकिन आम ग्राहकों के लिए नहीं खुलेंगे। उस दिन यानि दो अप्रैल को बैंक अपना वार्षिक मूल्यांकन के लिए कामकाज होगा। 

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम