लाइव न्यूज़ :

Bank of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दी राहत, होम और कार लोन सस्ता किया, जानें नई दर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2023 14:01 IST

Bank of Maharashtra: सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने कहा कि कम ब्याज दरों और प्रसंस्करण शुल्क में छूट के दोहरे लाभ से ग्राहकों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगृह ऋण अब मौजूदा 8.60 प्रतिशत की जगह 8.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा।कार ऋण को 0.20 प्रतिशत सस्ता कर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।दोहरे लाभ से ग्राहकों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

Bank of Maharashtra: सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने शनिवार को गृह और कार ऋण पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की। इसके अलावा बैंक ने प्रसंस्करण शुल्क को मान करने की घोषणा भी की। इस कटौती के साथ गृह ऋण अब मौजूदा 8.60 प्रतिशत की जगह 8.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा।

 

दूसरी ओर कार ऋण को 0.20 प्रतिशत सस्ता कर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है। बीओएम ने एक बयान में कहा कि नयी दरें 14 अगस्त से प्रभावी हैं। बैंक ने कहा कि कम ब्याज दरों और प्रसंस्करण शुल्क में छूट के दोहरे लाभ से ग्राहकों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और केनरा बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने कोष की सीमान्त लागत आधारित (एमसीएलआर) ऋण दर में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.50 प्रतिशत पर यथावत रखा है, इसके बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों ने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

बैंकों के इस कदम से एमसीएलआर से जुड़ी मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ जाएगी।। बीओबी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.70 प्रतिशत किया गया है। यह अभी 8.65 प्रतिशत है। नई दरें 12 अगस्त से प्रभावी होंगी। केनरा बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है।

यह अब बढ़कर 8.70 प्रतिशत हो गई है। नई दर 12 अगस्त से प्रभावी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की है। बीओएम ने शेयर बाजार को बताया, इसके साथ ही एक साल की एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से बढ़कर 8.60 प्रतिशत हो गई है। संशोधित दरें 10 अगस्त से प्रभावी हैं।

टॅग्स :Bank of Maharashtraशक्तिकांत दासShaktikanta DasReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर