लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया ने पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी कर 2,550 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:38 IST

Open in App

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने मंगलवार कहा कि उसने पात्र संस्थागत खरीदारों को 40.5 करोड़ से अधिक शेयर जारी करके 2,550 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीओआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पूंजी निर्गम समिति ने 31 अगस्त, 2021 को हुई अपनी बैठक में पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को 40,54,71,866 इक्विटी शेयर 62.89 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर आवंटन को मंजूरी दी है। कुल मिलाकर इसका मूल्य 2,550.01 करोड़ रुपये है। यह निर्गम 25 अगस्त को खुला था और 30 अगस्त 2021 को बंद हुआ था। बैंक ने इस निर्गम के जरिए 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा था। एलआईसी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी तीन ऐसे निवेशक हैं, जिन्होंने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के तहत पांच प्रतिशत से अधिक की खरीद की है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 15,90,07,791 शेयर (39.22 प्रतिशत) आवंटित किए गए हैं, जबकि आईसीआईसीआई प्रू लाइफ और बजाज आलियांज लाइफ दोनों ने क्यूआईपी पेशकश के तहत 3,18,01,558 - 3,18,01,558 शेयर (7.84 प्रतिशत) खरीदे हैं। इस क्यूआईपी के साथ, बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 90.34 प्रतिशत से घटकर 82.50 प्रतिशत रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारBank Strike Today: आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, जानिए आपके शहर में कौन से बैंक खुलें, कौन से बंद? पूरी लिस्ट यहां

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम