लाइव न्यूज़ :

Bank Holidays April 2022: बैंक अप्रैल में 15 दिन रहेंगे बंद, किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2022 15:15 IST

Bank Holiday April 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से अप्रैल महीने में बैंकों की पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी। ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं।

Open in App

नई दिल्‍ली: अगले महीने यानी अप्रैल से नए बैंकों के लिए नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, इस महीने भी बैंकों में कई छुट्टियां (Bank Holiday April 2022) पड़ने वाली हैं। अप्रैल में कुछ अहम पर्व-त्योहार भी पड़ रहे हैं जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है। इसमें गुड़ी पड़वा, अंबेडकर जयंती और बैशाखी जैसे त्योहार शामिल है। ऐसे में देखें तो अप्रैल में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं। आरबीआई की इस लिस्‍ट के मुताबिक अगले महीने अप्रैल में देश भर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 15 दिन ये बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल है।

Bank Holidays April 2022:  RBI की लिस्ट, देखें अप्रैल में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 अप्रैल: बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग, लगभग सभी राज्यों में बैंक ग्राहकों के लिए बंद2 अप्रैल: गुड़ी पड़वा, नवरात्रि का पहला दिन, तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर जोन में बैंक बंद3 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)4 अप्रैल: सरहुल (रांची जोन में बैंक बंद)5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- हैदराबाद में बैंक बंद9 अप्रैल: दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर में बैंक बंद10 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)14 अप्रैल:  डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नववर्ष, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद15 अप्रैल:  गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ सभी जोन में बैंक बंद16 अप्रैल: बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद17 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)21 अप्रैल: अगरतला में बैंक बंद23 अप्रैल: महीने का चौथा शनिवार, देश भर में बैंक बंद24 अप्रैल: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)29 अप्रैल: शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

टॅग्स :BankRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो