लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Protest News Live Updates: बांग्लादेश में तख्तापलट और हिंसा, एअर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा ने उड़ानें रद्द कीं, पैसेजर परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2024 17:59 IST

Bangladesh Protest News Live Updates: बांग्लादेश की राजधानी के लिए शाम की उड़ान संचालित की जाएगी या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देBangladesh Protest News Live Updates: बताया जा रहा है कि लंदन जाने की योजना है।Bangladesh Protest News Live Updates: एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच रोज दो उड़ानें संचालित करती है।Bangladesh Protest News Live Updates: उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Bangladesh Protest News Live Updates: एअर इंडिया ने बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को दिल्ली से ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो और विस्तारा ने बांग्लादेश की राजधानी के लिए मंगलवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। विस्तारा मुंबई से ढाका के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी दिल्ली से ढाका के बीच तीन साप्ताहिक उड़ान सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और वह दिन में फैसला लेगी कि बांग्लादेश की राजधानी के लिए शाम की उड़ान संचालित की जाएगी या नहीं।

समयसारिणी के अनुसार, एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच रोज दो उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”

उसने कहा था, “हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म टिकट वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट शामिल है।” कंपनी ने कहा था, “यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य विमान से भारत पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उनकी लंदन जाने की योजना है।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाएयर इंडियाइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?