लाइव न्यूज़ :

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के जारी IPO का मार्केट कारोबार दोगुना से भी ज्यादा, 114% की जबरदस्त उछाल

By आकाश चौरसिया | Updated: September 16, 2024 10:41 IST

Bajaj Housing Listing Time: अभी तक कंपनी का शेयर 70 रुपए तक का था, वो आज मार्केट खुलने के साथ और बाजार में लिस्ट करीब 114 फीसदी की बढ़त पर 150 रुपए में लिस्ट हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देbajaj housing finance ipo gmp: बजाज हाउसिंग का कारोबार लगातार बढ़ाbajaj housing finance ipo listing date: अब एक शेयर की कीमत हुई दोगुनी bajaj ipo listing: फिलहाल, विश्लेषकों की मानें तो कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को देखना जरूरी

Bajaj Housing Listing Time: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने बीते 12 सितंबर और 9 से 11 सितंबर के बीच मार्केट में अपना पहली बार निवेश करने वालों के लिए 70 रुपए प्रति शेयर पर आईपीओ जारी किया था। हालांकि, सोमवार को खुले बाजार में इसकी कीमत चढ़कर 150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बढ़ गई है और अब माना गया कि 114 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाला इश्यू बन गया है। फिलहाल एनएसई और बीएसई में इसी कीमत पर लिस्ट भी हो गया है। 

हालांकि, बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कुल 6,560 करोड़ रुपए का जारी किया गया था, जिसका कुल सब्सक्रिप्शन 3.23 लाख करोड़ रुपए की कीमत का रहा है। 

मार्केट विश्लेषकों की मानें तो इस फर्म की आधारभूत ढांचा में मजबूती और पॉजिटिव ऑउटलुक से हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में बीतते समय के साथ अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर साबित होने जा रहा है। इसके अलावा ये भी विश्लेषकों ने बताया कि कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को देखते हुए अभी होल्ड वाली पोजिशन पर टिके रहने ज्यादा बेहतर होगा। इस बात की सिफारिश कह लें या जानकारी आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर के इक्विटी हेड रिसर्च नरेंद्र सोलंकी ने दी है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की लिस्टिंग में प्रति शेयर 80 रुपये का लाभ स्टॉक के ग्रे मार्केट प्रीमियम से थोड़ा ऊपर था। ग्रे मार्केट गतिविधि पर नजर रखने वाले कुछ प्लेटफॉर्म के अनुसार, कंपनी के शेयर 16 सितंबर की सुबह 75 रुपये के जीएमपी पर कारोबार कर रहे थे।

बजाज फाइनेंस आईपीओ ने 6,560.00 करोड़ के शेयर एक साथ नहीं बल्कि दो चरणों में इसे शुरू किया, जिसमें पहले चरण में 50.86 करोड़ के शेयर 3,560.00 करोड़ की कीमत से 9 से 12 सितंबर के बीच शुरू किया और दूसरा 12 से 16 सितंबर के बीच जारी किया गया। अभी तक कंपनी का शेयर 70 रुपए तक का था, वो आज मार्केट खुलने के साथ और बाजार में लिस्ट करीब 114 फीसदी की बढ़त पर 150 रुपए में लिस्ट हो गया है।

टॅग्स :Bajaj Financeबजाजशेयर बाजारBajaj Autoshare marketshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती