लाइव न्यूज़ :

पांच मिनट में ऑटो या फिर पाएं 50 रुपये?, रैपिडो पर 1000000 रुपये का जुर्माना, विज्ञापन झूठे और उपभोक्ताओं को किया गुमराह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 12:36 IST

नियामक ने रैपिडो के विज्ञापनों की जांच के बाद यह कार्रवाई की जिसमें ‘‘ पांच मिनट में ऑटो या 50 रुपये पाएं’’ और ‘‘गारंटीड ऑटो’’ का वादा किया गया था। उसने पाया कि ये विज्ञापन झूठे एवं उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजून 2024 और जुलाई 2025 के बीच रैपिडो के खिलाफ शिकायतों की संख्या बढ़कर 1,224 हो गई।पिछले 14 महीने की अवधि में यह संख्या 575 थी।विज्ञापनों में गारंटी का दावा प्रमुखता से किया गया था।

नई दिल्लीः केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए ऑनलाइन वाहन सेवा मंच रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण सीसीपीए ने रैपिडो को उन ग्राहकों को पैसे देने का निर्देश भी दिया है जिन्होंने कंपनी के ‘‘ पांच मिनट में ऑटो या फिर पाएं 50 रुपये ’’ ऑफर का इस्तेमाल किया था, लेकिन उन्हें यह राशि मिली नहीं। नियामक ने रैपिडो के विज्ञापनों की जांच के बाद यह कार्रवाई की जिसमें ‘‘ पांच मिनट में ऑटो या 50 रुपये पाएं’’ और ‘‘गारंटीड ऑटो’’ का वादा किया गया था। उसने पाया कि ये विज्ञापन झूठे एवं उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।

राष्ट्रीय उपभोक्ता ‘हेल्पलाइन’ के आंकड़ों से पता चला है कि जून 2024 और जुलाई 2025 के बीच रैपिडो के खिलाफ शिकायतों की संख्या बढ़कर 1,224 हो गई, जबकि उससे पिछले 14 महीने की अवधि में यह संख्या 575 थी। सीसीपीए की जांच से पता चला कि रैपिडो के विज्ञापनों में ‘डिस्क्लेमर’ बेहद छोटे या ऐसी शैली में प्रदर्शित किए गए थे कि उन्हें पढ़ पाना बेहद मुश्किल था।

50 रुपये के लाभ का वादा वास्तविक मुद्रा नहीं, बल्कि ‘‘50 रुपये तक’’ मूल्य के ‘‘रैपिडो सिक्के’’ थे जिनका उपयोग केवल मोटरसाइकिल की सवारी के लिए किया जा सकता था। साथ ही इनकी समय सीमा सात दिन के भीतर समाप्त हो जाती थी। प्राधिकरण ने पाया कि विज्ञापनों में गारंटी का दावा प्रमुखता से किया गया था।

लेकिन नियम व शर्तों में कहा गया था कि आश्वासन व्यक्तिगत चालकों द्वारा दिया गया था, न कि रैपिडो द्वारा। यह कंपनी से दायित्व हटाने का प्रयास था। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ इस तरह के प्रतिबंधों ने ‘ऑफर’ की अहमियत को काफी हद तक कम कर दिया और उपभोक्ताओं को अनुचित रूप से कम समय के भीतर रैपिडो की दूसरी सेवा का उपयोग करने के लिए मजबूर कर दिया।’’

भ्रामक विज्ञापनों एवं समर्थनों की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश 2022 के अनुसार, ‘डिस्क्लेमर’ (सूचना) मुख्य दावों का खंडन नहीं कर सकते या महत्वपूर्ण जानकारी नहीं छिपा सकते। सीसीपीए ने कहा कि रैपिडो ने अपने विज्ञापनों में महत्वपूर्ण शर्तों एवं समय सीमाओं को इस तरह से छिपा दिया था कि वे मुख्य दावे के बराबर प्रमुखता से दिखाई नहीं दे रहे थे।

रैपिडो 120 से अधिक शहरों में काम करता है और इसने कई क्षेत्रीय भाषाओं में लगभग 548 दिन तक भ्रामक अभियान चलाया। उपभोक्ताओं की कई शिकायतें सेवा में कमियों, ‘रिफंड’ न मिलने, अधिक पैसे वसूलने और वादा की गई सेवाएं न देने से जुड़ी हैं।

अधिकतर शिकायतों का, कंपनी के साथ साझा किए जाने के बावजूद निपटारा नहीं हो पाया। सीसीपीए ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे स्पष्ट शर्तों के बिना ‘‘गारंटी’’ या ‘‘आश्वासन’’ देने वाले विज्ञापनों से सतर्क रहें। प्राधिकरण ने रैपिडो को भ्रामक विज्ञापन तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम