लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने भारत के साथ साइबर परियोजनाओं की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल आस्ट्रेलिया ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी गठजोड़ की शुरूआत करते हुए भारत के साथ तीन साइबर परियोजनाओं की घोषणा की। इस पहल का मकसद सुरक्षित और समृद्ध आस्ट्रेलिया, हिंद-प्रशांत और विश्व है।

आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिज पायने ने कहा, ‘‘रणनीति के केंद्र में साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी कूटनीति को प्राथमिकता और बढ़ावा देना है। हम यह द्विपक्षीय भागीदारी और आसियान क्षेत्रीय मंच, क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग), पैसेफिक आईलैंड फोरम जैसे समूह के जरिये करेंगे।’’

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के जरिये यह काम करेंगे जहां हम पहले से ही साबित कर रहे हैं कि हम बहुपक्षीय नियमों में वास्तविक प्रभाव डाल सकते हैं। हम साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के लिए क्षमता निर्माण को लेकर अपने क्षेत्र में भागीदारों का समर्थन करेंगे।’’

पायने ने कहा कि मूल्य, सुरक्षा और समृद्धि के तीन विचारो पर आधारित यह रूपरेखा साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के मामले में आस्ट्रेलिया के व्यवहारिक अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का मार्गदर्शन करेगा। इस पहल का उद्देश्य एक ऐसा परिवेश तैयार करना है जो नवप्रवर्तन के अवसरों को बढ़ाएगा और उसका उपयोग करेगा तथा जोखिम को कम करेगा।

पायने ने 1.27 करोड़ डॉलर के चार वर्षीय कार्यक्रम आस्ट्रेलिया-भारत साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी भागीदारी (एआईसीसीटीपी) अनुदान कार्यक्रम के पहले चरण में तीन परियोजनाओं की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘...हम भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों प्रौद्योगिकी के लिये तेजी से वृद्धि वाले बाजार हैं। साथ ही डिजिटल प्रौद्योगिकी के नवप्रवर्तक और नियामक के रूप में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘अन्य चीजों के अलावा कार्यक्रम नियम आधारित रूपरेखा, तकनीकी मानदंड और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा देने को लेकर आस्ट्रेलियाई और भारतीय दोनों शोधकर्ताओं की मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते