लाइव न्यूज़ :

ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई में भी हो सकती है छंटनी, कंपनी इसी हफ्ते कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता-रिपोर्ट में दावा

By आजाद खान | Updated: January 23, 2023 17:29 IST

दावा यह भी है कि कंपनी अपनी खर्च को कम करने के लिए यह छंटनी करने जा रही है। ऐसे में इस बारे में पूछे जाने पर कंपनी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई में भी छंटनी हो सकती है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी इसी हफ्ते कर्मचारियों को काम से निकाल सकती है।

वॉशिंगटन डीसी:  एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई टेक्नोलॉजी भी अपने यहां छंटनी कर सकती है और वह कर्मचारियों को निकाल सकती है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी इसी हफ्ते होने वाली है। 

ऐसे में स्पॉटिफाई टेक्नोलॉजी में भी ऐसा हुआ तो यह कंपनी भी उन कंपनियों में शामिल हो जाएगी जो पिछले कई दिनों से अपने यहां काम कर रहे कर्मचारियों को निकाल रही है। आपको बता दें कि मंदी की आशंका में कई बड़ी अमेरिकी कंपनियों ने भारी मात्रा में छंटनी की है। इन कंपनियों में अल्फाबेट, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जौसी नामी कंपियां शामिल है। 

कितना कर सकती है स्पॉटिफाई टेक्नोलॉजी छंटनी 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई अपने यहां भी काम करने वाले कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर अभी कुछ भी बयान नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट की माने तो यह कंपनी इसी हफ्ते छंटनी करने वाली है। ऐसे में अभी भी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी कितने लोगों को काम से निकालने की योजना बना रही है। 

बता दें कि पिछले कई महीनों में ऐसा देखा गया है कि कई टेक की कंपनियों ने अपने यहां छंटनी की है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि कंपनियां महामारी के दौरान मांग में तेजी से गिरावट और 2023 में मंदी की आशंका को ध्यान में रखते हुए इन छंटनियों को अंजाम दे रही है।

हजारों लोगों ने गवाई है नौकरियां 

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल ने कहा था कि वह 12 हजार लोगों को काम से निकालने वाला है। यही नहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने यहां से 10 हजार लोगों को निकालने के लिए कहा है। ऐसे में कर्मचारियों को काम से निकालने में अमेजन भी पीछे नहीं है और ऐसे में यह भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी भी 18 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।  

यही नहीं फेसबुक की मूल कंपनी मेटा और एलन मस्क के ट्विटर ने भी छंटनी की है और अपने यहां से कर्मचारियों को काम से निकाला है। आपको बता दें कि ट्विटर ने करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया है और वह अब दुनिया भर से अपने ऑफिस को भी बंद कर रहा है। 

टॅग्स :बिजनेसटेक्नोनौकरीमेटाअमेजनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा