लाइव न्यूज़ :

Atlanta Electricals Limited IPO: रहिए तैयार, 687 करोड़ रुपये का 22 सितंबर को आईपीओ, 718 से 754 रुपये प्रति शेयर का मूल्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 17:22 IST

Atlanta Electricals Limited IPO: कंपनी ने आईपीओ के लिए 718 से 754 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिससे कंपनी का ऊपरी स्तर पर मूल्यांकन लगभग 5,800 करोड़ रुपये बैठता है।

Open in App
ठळक मुद्देअटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ 24 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 19 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 38.1 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

नई दिल्लीः बिजली, वाहन और इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का 687 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 718 से 754 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिससे कंपनी का ऊपरी स्तर पर मूल्यांकन लगभग 5,800 करोड़ रुपये बैठता है।

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ 24 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 19 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। गुजरात स्थित यह कंपनी आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रवर्तक तथा अन्य शेयरधारकों द्वारा मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 287 करोड़ रुपये मूल्य के 38.1 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण भुगतान, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ट्रांसफार्मर बाजार बिजली की मांग में निरंतर वृद्धि से प्रेरित है।

जिसमें पिछले एक दशक में प्रति व्यक्ति खपत में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सरकार का निवेश और बिजली पारेषण नेटवर्क का विस्तार, ट्रांसफार्मर बाजार के विकास के अवसर पैदा करेगा। 

टॅग्स :IPOshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?