लाइव न्यूज़ :

पांच राज्य में चुनाव का असर!, रिकॉर्ड 83 दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत 7 साल में पहली बार 90 डॉलर के करीब

By भाषा | Updated: January 27, 2022 21:42 IST

Assembly elections 2022: उद्योग सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले ईंधन की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है।यूरोप के लिए ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है।रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है।

Assembly elections 2022: उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 83 दिन से स्थिर हैं, जबकि इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सात साल में पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

यूक्रेन और रूस में तनाव के बीच बृहस्पतिवार को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 90.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया। गौरतलब है कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है और आशंका जताई जा रही है कि वह यूरोप के लिए ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है।

विश्लेषकों का अनुमान है कि ओमीक्रोन के कमजोर असर के कारण कच्चे तेल में कीमतों में तेजी बनी रहेगी। दूसरी ओर घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में पिछले 83 दिन से कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि ये सीधे अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों से जुड़ी हुई हैं। कीमतों में स्थिरता के लिहाज से यह अबतक की सबसे लंबी अवधि है।

इससे पहले 2020 में लगातार 82 दिन तक कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के अनुसार भारत द्वारा खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की औसत कीमत 26 जनवरी को 88.23 डॉलर प्रति बैरल थी।

पीपीएसी के अनुसार, यह आंकड़ा अक्टूबर, 2021 में 74.85 डॉलर प्रति बैरल, नवंबर में 74.47 डॉलर प्रति बैरल और दिसंबर में 75.34 डॉलर प्रति बैरल था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 2014 के बाद सबसे अधिक है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावगोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पेट्रोल का भावडीजल का भावक्रूड ऑयलओमीक्रोन (B.1.1.529)चुनाव आयोगभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी